{"_id":"61ffaf9690db194d0a115d6f","slug":"rahul-gandhi-and-sonia-gandhi-offers-chadar-at-ajmer-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर: ख्वाजा के दर में पेश की गई सोनिया और राहुल की चादर, अमन चैन व खुशहाली की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर: ख्वाजा के दर में पेश की गई सोनिया और राहुल की चादर, अमन चैन व खुशहाली की मांगी दुआ
Sun, 06 Feb 2022 04:53 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Feb 2022 04:53 PM IST
सार
सोनिया की ओर से भेजी गई चादर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रताप गढ़ी ओर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लेकर अजमेर पहुंचे।
विज्ञापन
सोनिया गांधी की ओर से पेश की गई चादर
- फोटो : Twitter@ Ashok gehlot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर में चल रहे गरीब नवाज के सालाना 810 वे उर्स में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से चादर पेश की गई। इस चादर को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
बता दें कि अजमेर में इन दिनों गरीब नवाज का सालाना उर्स चल रहा है, जिसमे सभी राजनेताओं की ओर से दरगाह शरीफ में चादर पेश की जा रही हैं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री सहित अन्य राजनेताओं की चादर के बाद आज कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी की ओर से दरगाह में धक्का मुक्की के बीच चादर पेश की गई।
विज्ञापन
सोनिया की ओर से भेजी गई चादर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रताप गढ़ी ओर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लेकर अजमेर पहुंचे। कांग्रेस के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ इमरान प्रताप गढ़ी ने गरीब नवाज की पाक बारगाह में चादर पेश की ओर सोनिया गांधी की ओर से भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया। संदेश में उर्स में आने वाले तमाम जायरीनों को उर्स की मुबारकबाद देते हुए, देश मे अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी ।
विज्ञापन
इससे पहेले देर सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी चादर पेश की गई थी, हज़ारों की संख्या में पूरे देश से जयरीन उर्स मैं शरीक होते हैं और गरीब नवाज से अपनी और अपनों की सलामती और समृद्धी की दुआ मांगते है ।