फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Pushkar police is ready for Christmas and Happy New Year

Ajmer News: क्रिसमस एवं हैप्पी न्यू ईयर को लेकर पुष्कर पुलिस मुस्तैद, थाने में हुई सीएलजी की बैठक

Sat, 21 Dec 2024 02:25 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 02:25 PM IST
सार

Ajmer: पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अपराधियों व अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थानों समेत प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरें लगाने की मांग उठी

विज्ञापन
Pushkar police is ready for Christmas and Happy New Year
पुष्कर थाने में हुई सीएलजी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी क्रिसमस एवं हैप्पी न्यू ईयर को लेकर पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना प्रभारी घनश्याम सिंह राठौड़ ने उपस्थित सदस्यों को दोनों पर्व के दौरान पुष्कर थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने में पुलिस के सहयोग की अपेक्षा की साथ ही आवश्यक सुझाव मांगे।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से अपराधियों व अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थानों समेत प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरें लगाने की मांग उठी। इस पर थाना प्रभारी राठौड़ ने बताया कि जल्द ही नगर परिषद के सहयोग से मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। इसका कंट्रोल रूम पुलिस थाने में रहेगा तथा पुलिस 24 घंटे निगरानी रखेगी। इसके लिए थाना प्रभारी की ओर से परिषद के प्रशासक व एसडीओ गौरव कुमार मित्तल को पत्र प्रेषित किया जाएगा। राठौड़ ने बताया कि 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक पुष्कर में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। न्यू ईयर के उपलक्ष्य में बिना अनुमति पार्टी आयोजित करने तथा गुपचुप रूप से नशीली पार्टी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में बार अध्यक्ष कुलदीप पाराशर, सामाजिक कार्यकत्र्ता अरुण पाराशर, जगदीश कुर्डिया, एडवोकेट विनोद पाराशर, श्री तीर्थ गुरू कृपा महाआरती संघ के अध्यक्ष राहुल पाराशर, एडवोकेट रोहन पाराशर, युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश पाठक, मदन कुमावत, सुरेश नागोरा आदि ने जयपुर घाट पर देशी-विदेशी सैलानियों को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों व लपकों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस पर थानाधिकारी ने जल्द ही उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। बैठक में तहसीलदार दिनेश कुमार यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed