{"_id":"66aa28b27918c7aad709b209","slug":"pushkar-bandh-successful-in-protest-against-the-plight-of-the-lake-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: सरोवर की दुर्दशा के विरोध में पुष्कर बंद सफल, जब तक नहीं आयेगी कलेक्टर…पुष्कर रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: सरोवर की दुर्दशा के विरोध में पुष्कर बंद सफल, जब तक नहीं आयेगी कलेक्टर…पुष्कर रहेगा बंद
Wed, 31 Jul 2024 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:36 PM IST
सार
Ajmer News: अजमेर जिले की तीर्थ नगरी पुष्कर मे बीते 21 दिनों से पुष्कर के पवित्र सरोवर में दम तोड़ रही मछलियों से सरोवर के घाटों का वातावरण प्रदूषित हो रखा है तथा प्रतिदिन आने वाले आस्थावानों की धार्मिक भावना आहत हो रही है, लेकिन जिला एवं उपखंड प्रशासन ने उक्त समस्या समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाएं है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज तीर्थ पुरोहितों के आव्हान पर आयोजित पुष्कर बंद को एतिहासिक कामयाबी मिली। सभी व्यापारियों ने स्वेछा से अपनी दुकानें बंद रखी। बंद से पहले सभी पुरोहित तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट के यात्री निवास पहुंचे। यहां से सभी कपालेश्वर तिराहे पहुंचे और बाजार बंद करवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सैकड़ों की संख्या में पुरोहितों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्रह्मा मंदिर से लेकर गुरुद्वारे तक दुकानें बंद करवाई। हालांकि आज श्रद्धालुओं की परेशानियों को देखते हुए ब्रह्मा मंदिर को खुला रखा गया। पूरा बाजार बंद करवाने के बाद पुरोहितों ने जिला कलेक्टर को पुष्कर बुलाने की मांग को लेकर विश्व विख्यात ब्रह्मा मंदिर के बाहर फिर से धरना दे दिया। पुरोहितों ने ना केवल बाजार बंद करवाये, बल्कि खुद ने भी पूजन कार्य का बहिष्कार किया और ब्रह्म घाट स्थित ट्रस्ट के कार्यालय सहित सभी दुकानों को भी बंद करवाया।
विज्ञापन
आज भी पुरोहितों ने ब्रह्मा मंदिर की सीढ़ियों में भगवान का स्मरण कर प्रशासन को सदबुद्धि मिलने की कामना जिला कलेक्टर को बुलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ हाय-हाय के जमकर नारे लगाएं। उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पोद्दार, तहसीलदार सृष्टि जैन, सीओ रामचंद्र चौधरी एवं सीआई राकेश यादव ने पुरोहितों से समझाइश की, लेकिन प पुरोहित कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित को बुलाने की की मांग पर अड़े रहे। कहा कि वे कलक्टर के अलावा किसी से बात नहीं करेंगे। पुरोहितों ने एक बार फिर चेतावनी दी कि जब तक जिला कलेक्टर नही आती आंदोलन जारी रहेगा और पुष्कर भी बंद रहेगा।
विज्ञापन
पुरोहितों ने कहा कि यदि जिला कलेक्टर नहीं आयी तो प्रशासन का पुतला फूंका जाएगा। वहीं उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पोद्दार पुरोहितों को इस बात पर राजी करने के प्रयास में लगें रहे कि पुरोहितों का एक शिष्टमंडल अजमेर जाकर कलेक्टर के सामने अपनी बात रखे, लेकिन युवा पुरोहितों ने साफ कहा कि अब तक बंद कमरे में धोखा ही मिला है जो कुछ बात हो सबके सामने होनी चाहिये। आंदोलन पर बैठे तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष पुष्कर नारायण आदाली ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस संबंध में विगत एक सप्ताह पहले कलक्टर व एसडीओ को ज्ञापन सौंपे। इसके बावजूद प्रशासन ने पुष्कर तीर्थ की सुध नहीं ली और मछलियों के प्राण बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, लेकिन एक भी जिम्मेदार अधिकारी सरोवर के बिगड़े हालातों का जायजा लेने नहीं पहुंचा।
वहीं तीर्थ पुरोहित संजय पाराशर, गोविंद पाराशर, अरूण पाराशर ने कहा कि सरोवर में प्रतिदिन हजारों मछलियां तड़प तड़प के दम तोड़ रही है। जिससे जल प्रदूषित हो गया है तथा सरोवर के 52 घाट बदबू मार रहे है। क्षेत्रवासियों का जीना दुभर हो रखा है तथा श्रद्धालुओं की भावना आहत हो रही है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक समस्या के स्थायी समाधान का प्रयास नहीं किया।
70-80 प्रतिशत आया सुधार: उपखंड अधिकारी पौद्दार
उपखंड अधिकारी निखिल कुमार पौद्दार ने बताया कि सरोवर में पानी के अधिक तापमान एवं ऑक्सीजन की कमी से मर रही मछलियों को बचाने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। समस्या में पहले की तुलना में 70 से 80 प्रतिशत तक सुधार आया है। प्रशासन उक्त समस्या समाधान के लिए प्रयास निरंतर किये जा रहे है। जिसमें ऑक्सीजन प्लांट से लगातार ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है, ताजा पानी हेतु 5 ट्यूबवेल लगातार चल रहे है, समय समय पर चूना सरोवर में डाला जा रहा है, 4 एरिनेटर (फाउंटेन) चल रहे है, सफाई कर्मचारियों द्वारा घाटों की सफाई की जा रही है, घाट पर दान बेंचने वालों पर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है और जल्द ही 4 एयरिनेटर और लगाये जा रहे है।
जल्द से जल्द हो समस्या का समाधान: राठौड़
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी पुष्कर सरोवर में मछलियों के मरने पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह उक्त ज्वंलत समस्या का जल्द ही पूर्ण रूप से समाधान करे। वहीं उन्होंने पुरोहितों से भी लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने का आग्रह किया। बताया कि गत 22 जुलाई को भी उन्होंने सरोवर में दम तोड़ रही मछलियों के प्राण बचाने के लिए अपील की थी, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई।
जिला प्रशासन से करेंगे बात: लखावत
राजस्थान सरकार के धरोहर संरक्षण और प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने कहा कि वे इस मसले पर जिला प्रशासन से बात करेंगे और जल्द ही ठोस समाधान किया जायेगा। लखावत ने कहा कि सबसे पहले मछलियों के मरने और सरोवर के जल के दूषित होने के वैज्ञानिक कारणों का पता लगाना होगा, उसके बाद ही स्थायी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि पुष्कर सरोवर आस्था का विषय है और सरकार इस मसले पर बहुत संवेदनशील है।