फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Prime Minister Narendra Modi's rally in Ajmer on May 31

Ajmer: प्रधानमंत्री की 31 मई को अजमेर में रैली, पार्टी ने पार्षद और प्रत्याशियों को दिया भीड़ जुटाने का टास्क

Sat, 27 May 2023 02:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 May 2023 02:42 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को अजमेर में प्रस्तावित रैली और बड़ी जनसभा की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी नेताओं ने बैठक की। निकाय क्षेत्र के पार्षद और पार्षद प्रत्याशियों को मोदी की सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का टास्क दिया गया।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's rally in Ajmer on May 31
बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की अजमेर में निकाय क्षेत्र के पार्षद और पार्षद प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय, भिनाय में हुई। राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बैठक ली। पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर बुलाई गई तैयारी बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद अपने क्षेत्र का प्रमुख जनप्रतिनिधि होता है। उसका आमजन से सीधा जुड़ाव रहता है।

विज्ञापन


पार्षद के माध्यम से ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आमजन को मिलता है और कांग्रेस सरकार से त्रस्त जनता भी अपनी पीड़ा पार्षद को ही बताती है। ऐसे में पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। अपने क्षेत्र की जनता को आम सभा में अधिकाधिक लेकर पधारें। पार्षदों को अपने-अपने शक्ति केंद्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन को सभा स्थल पर लाने का उन्होंने आग्रह किया। अरुण सिंह ने कहा- पार्षदों का अपने क्षेत्र की विकास समितियों, बस्तियों, कॉलोनी से जुड़ाव रहता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा भीड़ लेकर आएं।
विज्ञापन


अजमेर और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय
पीएम मोदी का नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर पहली सभा राजस्थान के दिल पर होना गर्व की बात
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पहली सभा राजस्थान की हृदय स्थली अजमेर में हो रही है। यह अजमेर और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मोदी के इस ऐतिहासिक कार्यकाल में प्रदेश और अजमेर को कई बड़ी सौगातें मिली हैं। सड़क, रेलवे, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य का कार्य हो सभी जन कल्याण के कार्य किए हैं। ऐसी विकास पुरुष हमारे बीच आ रहे हैं, जिनकी योजनाओं का लाभ सभी को किसी न किसी रूप में लाभ मिला है। किसी को आवास मिला है, तो किसी को शौचालय मिला है। ऐतिहासिक कार्यों में राम मंदिर हो या 370 का हटना हो, जिनसे कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन में भी खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 और 30 मई दीपदान कार्यक्रम
29 और 30 मई को अजमेर के सभी पार्षद अपने क्षेत्रवासियों को साथ लेकर दीपदान का भव्य कार्यक्रम करेंगे
महापौर ब्रजलता ने कहा कि 29 और 30 मई को नगर निगम अजमेर के सभी पार्षद अपने क्षेत्रवासियों को साथ लेकर दीपदान का भव्य कार्यक्रम करेंगे और अपने अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर के बाहर नौ दीपक जलाकर मोदी जी का भव्य स्वागत करेंगे। बैठक मे प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी प्रसन्नचन्द मेहता, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, जितेंद्र गोठवाल, विधायक वासुदेव देवनानी, अनित भदेल, शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, बीरम देव सिंह, महापौर बृजलता हाडा उपमहापौर नीरज जैन सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।


थैंक्यू कहने जरूर आएंगे
अजमेर के बूढ़ा पुष्कर में भी बीजेपी ने किसान संवाद चौपाल की। बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने किसानों से कहा कि मोदी को थैंक्यू कहने अजमेर सभा में जरूर आएं। प्रधानमंत्री मोदी ने गांव, गरीब, किसान को केन्द्र में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। जिससे किसान की आय भी बढ़ रही है और किसान के खाते में 6000 रुपये भी डायरेक्ट भेजे जा रहे हैं। इसलिए बूढ़ा पुष्कर के किसानों ने कहा हम मोदीजी को थैंक्यू कहने जरूर आऐंगे। किसानों की चौपाल मे नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, ओंकार सिंह लखावत, देवीशंकर भूतडा, पुखराज पहाडिया भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed