फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Congress workers presented Chadar on Sachin Pilot's birthday at Ajmer Dargah, prayed for long life and success

Ajmer News: अजमेर दरगाह पर कांग्रेसियों ने सचिन पायलट के जन्मदिन पर चादर पेश की, लंबी उम्र और सफलता की दुआ

Sun, 07 Sep 2025 03:44 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 07 Sep 2025 03:44 PM IST
सार

Ajmer News: निवर्तमान प्रदेश महासचिव एस.एम. अकबर ने कहा कि सचिन पायलट युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और कांग्रेस संगठन में उनका योगदान अभूतपूर्व है। उनके नेतृत्व में प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा आई है।

विज्ञापन
Congress workers presented Chadar on Sachin Pilot's birthday at Ajmer Dargah, prayed for long life and success
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजमेर दरगाह पर सचिन पायलट के जन्मदिन पर पेश की चादर

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निवर्तमान प्रदेश महासचिव एस.एम. अकबर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अजमेर शरीफ दरगाह में पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव सचिन पायलट के जन्मदिन के मौके पर चादर पेश की। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती गरीब नवाज के आस्ताने पर की गई इस जियारत में पायलट की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

विज्ञापन

 
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
दरगाह परिसर में आयोजित इस जियारत में अल्पसंख्यक विभाग के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर जियारत खादिम डॉ. सोहेल अहमद चिश्ती और काजी सज्जाद अली चिश्ती ने दरगाह में चादर पेश करवाई और दुआएं कराईं। उन्होंने सचिन पायलट के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के साथ उनके राजनीतिक करियर में उन्नति की कामना की।
विज्ञापन

 
‘पायलट युवाओं के लिए प्रेरणा’
निवर्तमान प्रदेश महासचिव एस.एम. अकबर ने कहा कि सचिन पायलट युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और कांग्रेस संगठन में उनका योगदान अभूतपूर्व है। उनके नेतृत्व में प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा आई है। अजमेर शरीफ से मांगी गई यह दुआ पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: जन्मदिन पर सांवरिया सेठ के दरबार में पहुंचे सचिन पायलट, कहा - 3 साल बाद कांग्रेस आ रही....

 
कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
इस मौके पर अब्दुल नाफे चिश्ती, साजिद चिश्ती, फायक चिश्ती, दिलशाद अंसारी, इंजीनियर मोहम्मद मुशर्रफ, रईस खान, जुल्फिकार अहमद, हाजी अलीमुद्दीन, एजाज मोहम्मद, इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद हुसैन, कल्लू कुरैशी, मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद अनस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके राजनीतिक सफर में निरंतर प्रगति और जनता की सेवा के लिए नए अवसर मिलने की प्रार्थना की।
 
एकजुटता का प्रतीक बना आयोजन
अजमेर शरीफ में आयोजित इस चादरपोशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण की भावना को मजबूत किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सचिन पायलट का नेतृत्व पार्टी के लिए नई दिशा तय करने वाला है और उनके जन्मदिन पर की गई यह जियारत उसी उम्मीद का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics:  पूर्व सीएम गहलोत बोले- वसुंधरा को मौका नहीं देना BJP की गलती, 'भागवत' दें मोहब्बत का संदेश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed