फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   PM Modi Rajasthan Visit PM Narendra Modi on Mission Rajasthan trying to win 45 assembly seats

PM Modi Rajasthan Visit: मिशन राजस्थान पर पीएम नरेंद्र मोदी, 45 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश

Wed, 31 May 2023 09:11 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 May 2023 09:11 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी का नौ साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, जिसके बाद पहली बड़ी जनसभा राजस्थान के अजमेर में आज रखी गई है। इसके जरिए प्रधानमंत्री आठ लोकसभा और 45 विधानसभा सीटों के मतदाताओं को साधेंगे। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दावा किया है कि चार लाख लोगों की भीड़ मोदी की सभा में जुटेगी।
 

विज्ञापन
PM Modi Rajasthan Visit PM Narendra Modi on Mission Rajasthan trying to win 45 assembly seats
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी आज करीब साढ़े तीन घंटे राजस्थान में रहेंगे। टेंटेटिव शेड्यूल के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो बजे दिल्ली से विशेष विमान के जरिए उड़ान भरेंगे और तीन बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्कर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 3:35 बजे पुष्कर पहुंचकर ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना और अभिषेक करेंगे। मोदी के आने से दो घंटे पहले ब्रह्म मंदिर परिसर को खाली कराया जाएगा। करीब एक घंटे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुष्कर तीर्थ में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से शाम 4:40 बजे अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली पहुंचकर उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित करेंगे और महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे सभा स्थल से रवाना होकर पीएम किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान के जरिए प्रधानमंत्री का वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि आठ लोकसभा और 45 विधानसभा क्षेत्रों सहित प्रदेश भर से करीब चार लाख लोग इस ऐतिहासिक जनसभा में जुटेंगे। पीएम मोदी की जनसभा में बीजेपी प्रदेशभर से नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल होंगे। भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को ही दी गई है। राठौड़ ने लगातार इस जनसभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रत्येक जिले से इस जनसभा में लोगों को लाने की जिम्मेदारी नेताओं-कार्यकर्ताओं की तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा समेत 10 जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को सभा में पहुंचाया जाएगा। बीजेपी प्रदेश संगठन ने इसके लिए हर जिला कार्यकारिणी को 15 हजार कार्यकर्ताओं को जनसभा तक लाने का लक्ष्य दिया है। इसके अलावा अजमेर जिले में सभी ब्लॉक और तहसील स्तर के नेताओं को अधिकतम भीड़ जुटाने का दायित्व सौंपा गया है। सभी बीजेपी पार्षदों को भी टारगेट दिए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अजमेर जिले में पीले चावल भी बंटवाए हैं। इस सभा के माध्यम से अजमेर संभाग सहित प्रदेश की 45 विधानसभा सीटों पर प्रभाव डालने की कोशिश रहेगी।

हिंदुत्व का मैसेज देंगे मोदी...
चुनावी राज्य राजस्थान में पीएम मोदी हिंदुत्व का बड़ा मैसेज देंगे। मोदी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन और सरोवर पूजा करेंगे। लेकिन अजमेर दरगाह शरीफ जाने का कार्यक्रम तय नहीं है। पुष्कर से लेकर अजमेर तक जगह-जगह पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए बीजेपी के नेता कार्यकर्ता पलक पावडे बिछाकर तैयारी में जुटे हैं।

अजमेर की कायड़ स्थली पर होने वाली बड़ी सभा में पीएम मोदी अपनी केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे और विकास का रोड मैप भी दिखाएंगे। साथ ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार को भी घेरने में कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मोदी सीएम अशोक गहलोत की पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट में चल रही कुर्सी की लड़ाई और समझौते पर सियासी निशाना भी लगाएंगे। साढ़े चार साल से चली आ रही इस लड़ाई की वजह से राजस्थान को हुए नुकसान पर भी मोदी तंज कसेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के तमाम सियासी मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार कर पहले ही पीएम मोदी तक राजस्थान बीजेपी संगठन की ओर से पहुंचाई जा चुकी है, जिसके आधार पर उनका भाषण तैयार हुआ है। पीएम मोदी का फोकस इस बात पर रहेगा कि प्रदेश में विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कारण उस में बाधा आ रही है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में जनता राज्य और केंद्र में कड़ी से कड़ी जोड़कर बीजेपी की सरकार बनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी फेस, स्थानीय नेतृत्व पर सकता है इशारा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के आधार पर ही बीजेपी राजस्थान में चुनाव लड़ेगी। अब तक केवल पीएम नरेंद्र मोदी के फेस पर ही बीजेपी राजस्थान में चुनाव लड़ने की तैयारी करती आ रही है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की हार के बाद इस स्ट्रेटजी में कुछ फेरबदल की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है राजस्थान से अब किसी स्थानीय नेतृत्व या चेहरे की ओर पीएम मोदी इशारा कर सकते हैं। राजेंद्र राठौड़, गजेंद्र सिंह शेखावत, वसुंधरा राजे, अर्जुनराम मेघवाल जैसे नेताओं पर सभी की नज़र टिकी हुई है।


बीजेपी की कोशिश है कि स्थानीय नेतृत्व को उभार कर जनता के सामने लाया जाए। क्योंकि राजस्थान के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय से ज्यादा स्थानीय मुद्दे हावी रहेंगे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मुद्दों और एजेंडों का बड़ा फर्क होता है। पिछले चुनाव में बीजेपी इसे देख भी चुकी है। क्योंकि देश भर और प्रदेश में भी मोदी लहर के बावजूद राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी थी। जबकि लोकसभा चुनाव में जनता ने पीएम मोदी के नाम पर ही बीजेपी को भारी संख्या में वोट देकर बम्पर मेजोरिटी से जिताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed