{"_id":"6505b967dc1e86ef570fdd96","slug":"phone-found-under-indira-gandhi-smartphone-scheme-explodes-in-ajmer-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना में मिले फोन में ब्लास्ट; महिला का छलका दर्द, बोली- गुमराह कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना में मिले फोन में ब्लास्ट; महिला का छलका दर्द, बोली- गुमराह कर रही सरकार
Sat, 16 Sep 2023 07:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 16 Sep 2023 07:49 PM IST
सार
अलमारी के अंदर ही मोबाइल फोन में आग लगने से कपड़े भी जलकर खाक हो गए। महिला ने कहा कि सरकार सस्ते मोबाइल फोन देकर लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देती पीड़ित महिला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत मिला मोबाइल फोन जलकर राख होने का मामला सामने आया है। कोटड़ा क्षेत्र स्थित रहने वाली महिला को एक महीने पहले मोबाइल मिला था। महिला ने मोबाइल को बच्चों से दूर रखने के लिए अलमारी में रख दिया था। मोबाइल में आग लगने के कारण अलमारी में रखे कपड़े भी जलकर राख हो गए। महिला ने कहा कि सरकार सस्ते मोबाइल फोन देकर लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
कोटडा क्षेत्र की रहने वाली अनु देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा रहे फ्री मोबाइल फोन योजना के तहत यह मोबाइल एक महीने पहले मिला था, जिसे बच्चों से दूर रखने के लिए फोन को चार्जर सहित फोन को अलमारी में रख दिया और हम लोग कम पर चले गए। पीछे से सूचना मिली कि अलमारी में धुआं निकल रहा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि अलमारी में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। अलमारी में रखें नए कपड़े और कुछ नकदी जलकर राख हो गई। अनु और उनके पति का कहना है कि सरकार सस्ते मोबाइल देकर लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन