फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Paper leak in MDS University in Ajmer before exam

Rajasthan: MDS यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, प्राइवेट कॉलेज पर जताया गया शक, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप

Wed, 21 Sep 2022 09:48 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 21 Sep 2022 09:48 AM IST
सार

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भगवानसिंह चौहान ने कहा कि पेपर लीक को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन कॉलेज प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
Paper leak in MDS University in Ajmer before exam
एमएडीएस अजमेर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में परीक्षा में पेपर लीक के कई मामले सामने आ गए हैं। अब महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित परीक्षा का भी पेपर लीक हो गया। कॉलेज प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही अजमेर पुलिस महानिरीक्षक को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी अजमेर के अधीन चार जिलों अजमेर, टोंक, नागौर और भीलवाड़ा में करीब 350 कॉलेज है। एमडीएसयू की ओर से अजमेर, टोंक, नागौर और भीलवाड़ा जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर 2021-2022 की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने प्राइवेट कॉलेज पर पेपर लीक करने का शक जताया है।

विज्ञापन


महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भगवानसिंह चौहान ने प्रशासन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले भी कईं बार पेपर लीक को लेकर प्रशासन को अवगत कराया गया। लेकिन किसी ने ध्यान दिया। अब खानापूर्ति के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed