फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Paper Leak Exam papers have been leaked many times in Rajasthan

Paper Leak: राजस्थान में पहले भी लीक हो चुके हैं भर्ती परीक्षा के पेपर; बेरोजगार युवाओं पर गहलोत ने कही यह बात

Sat, 24 Dec 2022 11:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Dec 2022 11:00 PM IST
सार

राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। पेपर लीक की घटना कोई एक दो बार नहीं, बल्कि कई बार परीक्षाएं पेपर लीक के कारण रद्द हो चुकी हैं, इससे बेरोजगार युवा काफी परेशान हैं।

विज्ञापन
Paper Leak Exam papers have been leaked many times in Rajasthan
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में पेपर लीक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कड़े नियम-कानून और सख्ती को ताक पर रखते हुए सॉल्वर गैंग अपने मंसूबों में लगातार कामयाब हो रहा है। कम से कम वैकेंसी वाली भर्ती के लिए भी भारी संख्या में बेरोजगार युवा पहले आवेदन करते हैं, पूरी मेहनत से तैयारी करते हैं, दूर-दराज इलाकों में पड़े परीक्षा केंद्रों पर पहुंचते हैं और आखिर में पेपर लीक हो जाता है।

विज्ञापन


बता दें कि यह एक या दो बार की बात नहीं, बल्कि कई बार ऐसा हो चुका है। अब भर्ती आते ही युवाओं को परीक्षा रद्द होने का खतरा रहता है। 24 दिसंबर (शनिवार) को राजस्थान सीनियर टीचर पेपर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आइए जानते हैं राजस्थान में अब तक कौन-कौन से पेपर लीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


ये पेपर लीक के चलते ये भर्तियां हुई रद्द...

  • लाइब्रेरियन भर्ती 2018- दिसंबर 2019 में भर्ती परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द
  • जेईएन सिविल डिग्री 2018- दिसंबर 2020 में परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द
  • रीट लेवल-2 2021- सितंबर 2021 में हुई इस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, करीब चार महीने बाद हुआ रद्द
  • कांस्टेबल भर्ती 2018- मार्च 2018 को परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षा हुई रद्द
  • कांस्टेबल भर्ती 2022- मई 2022 में दूसरी पारी का पेपर लीक, पेपर रद्द कर दोबारा हुई परीक्षा
  • हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती- मार्च 2022 में भर्ती परीक्षा पेपर लीक, परीक्षा रद्द
  • एसआई भर्ती 2022- पेपर लीक के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार, परीक्षा रद्द नहीं हुई
  • मेडिकल ऑफिसर 2021- पहले दो बार परीक्षा ऑनलाइन हुई, गड़बड़ी के चलते बाद में कराई गई ऑफलाइन परीक्षा
  • सीएचओ भर्ती 2022- भर्ती होने के बाद पेपर लीक को लेकर मुकदमा हुआ दर्ज
  • वनरक्षक भर्ती 2020- एक पारी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, परीक्षा रद्द, दोबारा हुई परीक्षा
  • बिजली विभाग टेक्निकल हेल्पर भर्ती 2022- छह केंद्रों पर परीक्षा हुई रद्द
  • सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022- सामान्य ज्ञान का पेपर लीक, परीक्षा रद्द

अब थोड़ा विस्तार से समझिए...

  • सितंबर 2021 में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के लिए 26 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 16 लाख उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे थे, लेकिन पेपर लीक हो गया। परीक्षा रद्द हुई, जिसे बाद में फरवरी 2022 में आयोजित किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि परीक्षा से तीन दिन पहले स्ट्रांग रूम से पेपर लीक हुआ था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • राजस्थान में पटवारी पद पर कुल 5 हजार 378 भर्तियां निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए करीब 15.62 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था। पेपर लीक मामले में भरतपुर से 12 लोगों का गिरोह पकड़ा गया था।
  • 13 नवंबर 2022 (रविवार) को राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवा बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की गई फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का सेकेंड शिफ्ट का पेपर लीक हुआ था। पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया था, जबकि राज्य के छह जिलों में दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ की थी।
  • राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा भी पेपर लीक करने वाले गिरोह से बच नहीं पाई थी। 16 मई 2022 को राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एक पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया था।
  • छह दिसंबर 2020 को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा (JEN Exam) आयोजित किया गया था। कुल 533 वैकेंसी के लिए 31 हजार 752 उम्मीजवार परीक्षा देने पहुंचे थे। लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। तब पेपर लीक मामले में भरतपुर से पांच लोगों को अरेस्ट भी किया गया था।

'अब आरपीएससी के पेपर लीक होना आम बात'
बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा, बीते चार साल में एक दर्जन से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं, जिसकी वजह से युवा अवसाद में जा रहा है। राजस्थान में आरपीएससी के पेपर लीक होना एक आम बात हो चुकी है। लेकिन पेपर माफिया नेताओं की पनाह में काम कर रहे हैं, हर बार वो बच जाते हैं।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, आगामी दिनों में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा समान पात्रता परीक्षा जैसी बड़ी परीक्षाओं के आयोजन होने हैं। यही स्थिति बनी रही तो क्या ये परीक्षाएं सुरक्षित रह पाएंगी? उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि तत्काल पेपर लीक करने वाले अपराधियों को जेल में डाला जाए और नए कानून के तहत कार्रवाई की जाए। अन्यथा आगामी दिनों में इन पेपर लीक की वजह से कांग्रेस वीक हो जाएगी।

नकल गिरोह के खिलाफ लगेगा एनएसए और संपत्ति होगी जप्त...
राजस्थान महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया, नकल कराने का प्रयास करने वालों के रिकॉर्ड को खंगाला जाएगा। इन तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नकल कराने में लिप्त आपराधिक तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत  कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया, नकल कराने वाले गिरोहों में शामिल अपराधियों की संपत्ति भी जप्त करने के लिए पासा कानून में संशोधन सुझाया जा रहा है। पासा कानून के अनुसार व्यक्ति को बिना किसी सार्वजनिक प्रकटीकरण के एक साल तक की अवधि के लिए हिरासत में रखा जा सकता है।

'कई राज्यों में होते हैं पेपर लीक'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, कई राज्यों में पेपर लीक हुए हैं। राजस्थान देश का इकलौता स्टेट नहीं है। पेपर लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कई राज्यों में पेपर लीक होते हैं, लेकिन देश में राजस्थान ऐसा पहला राज्य है, जिसने लोगों को जेल में डाल रखा है। वहीं अन्य राज्यों में तो ऐसे मामलों में कार्रवाई तक नहीं होती।



इसके साथ ही सीएम ने कहा, मैं परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानी महसूस कर सकता हूं। लेकिन अनुचित तरीके से परीक्षा पास करने के मंसूबे पाले लोगों का चयन नहीं होने दूंगा। राजस्थान में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान का पेपर शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले पुलिस ने 44 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद राज्य सरकार ने इस परीक्षा को रद्द करने का एलान किया। सीएम ने आगे कहा, दुर्भाग्यवश कई ऐसे गैंग बने हैं, जो छात्रों को मिसलीड करते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों पर भी कार्रवाई होगी, जो इसमें शामिल थे। ताकि भविष्य में वो ऐसे किसी कार्य में शामिल न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed