फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Nine suspected candidates caught in VDO exam in Aligarh, two ran away

VDO Exam: अलीगढ़ में पकड़े गए नौ संदिग्ध परीक्षार्थी, दो भागे, सॉल्वर गैंग से जुड़े हो सकते हैं तार

Tue, 27 Jun 2023 01:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 01:27 AM IST
सार

अलीगढ़ में वीडीओ परीक्षा में पकड़े गए परीक्षार्थी सॉल्वर गैंग से जुड़े हुए माने जा रहे हैं। इनसे आधार कार्ड, प्रवेश पत्र सहित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है। सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए है।

विज्ञापन
Nine suspected candidates caught in VDO exam in Aligarh, two ran away
पकड़े गए मुन्ना भाई योगेंद्र और राजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगतात्मक परीक्षा-2018 की पुनर्परीक्षा में नौ संदिग्ध परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। दो अन्य फरार हो गए, पुलिस उन्हें तलाश रही है। पकड़े गए परीक्षार्थी सॉल्वर गैंग से जुड़े हुए माने जा रहे हैं। इनसे आधार कार्ड, प्रवेश पत्र सहित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है। सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुछ सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने एवं परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सभी केंद्रों के व्यवस्थापकों एवं मजिस्ट्रेट को सतर्क किया गया था। गोपनीय सूचना के आधार पर सासनीगेट के एक परीक्षा केंद्र पर एक संदिग्ध परीक्षार्थी को पकड़ा गया, जो स्टाफ को किसी तरह से चकमा देकर भाग गया। इसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि गांधीपार्क क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों में से एक परीक्षा केंद्र से पकड़े जाने पर एक परीक्षार्थी भागने में सफल रहा। इसी तरह दो अन्य परीक्षा केंद्रों से दो परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। क्वार्सी थाना क्षेत्र में तीन, सिविल लाइंस में एक, लोधा में दो स्थानों से दो फर्जी परीक्षार्थी एवं उनके सॉल्वर गैंग से जुड़े होने की आशंका में संदिग्ध मानते हुए संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कुल नौ परीक्षार्थियों को इस दौरान पकडला गया है, उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। इनके पास फर्जी आधार कार्ड, प्रवेश पत्र सहित दस्तावेज पाए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है कि वे किस सॉल्वर गैंग से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीओ की परीक्षा में पकड़े गये अभ्यर्थियों का विवरण 

नाम थाना, परीक्षा केंद्र का नाम, पकड़े गए मुन्ना भाई 
1- सासनीगेट, महेश्वरी इंटर कॉलेज, सासनीगेट से अज्ञात फरार 
2- गांधीपार्क, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, अचलताल, अंकित पुत्र अनिल कुमार थाना जाजमई थाना बदर, जनपद मैनपुरी
3- गांधीपार्क, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, अचलताल तनुज पुत्र मुकेश यादव निवासी नंगला केहरी थाना एत्मादपुर जनपद आगरा
4- गांधीपार्क,चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कालेज, अचलताल,राहुल पुत्र रामप्रकाश निवासी बवाइन थाना खैरगढ जनपद फिरोजाबाद
5- गांधीपार्क हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, अचलताल, अज्ञात फरार 

6- सिविल लाइंस, नौरंगीलाल इंटर कॉलेज, दीवानी के पास, कर्मवीर पुत्र मेघसिंह निवासी नंगला हंसराजपुर प्रतापपुर थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद
7- क्वार्सी, डीएवी इंटर कॉलेज छर्रा अड्डा, प्रदीप यादव पुत्र ओमकार निवासी हिम्मतपुर भदाना जनपद फिरोजाबाद
8- क्वार्सी, डीएवी इंटर कॉलेज छर्रा अड्डा, संजय सिंह पत्र जनक सिंह निवासी मंगला केशों अनवारा थाना नंगला सिंधी जनपद फिरोजाबाद
9- क्वार्सी, अवर लेडी फातिमा सेकेंडरी स्कूल, रामघाट रोड, अवनीश कुमार पुत्र श्यामेन्द्र निवासी बिजलीघर बरनाहल जनपद मैनपुरी
10- लोधा, रेडियंट स्टार इंगलिश स्कूल, लोधा, योगेंद्र कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम मीरपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस
11- लोधा, रेडियंट स्टार इंगलिश स्कूल, लोधा, राजेश पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम कोण्डर थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद

गैंग का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

परीक्षा के दौरान पकडे़ गए संदिग्ध परीक्षार्थियों को सॉल्वर गैंग से जुड़ा सदस्य माना जा रहा है। पुलिस टीमें इसके पूरे नेटवर्क को भेदने के लिए जुटी हुई हैं। यह पता किया जा रहा है कि गैंग ने अब तक कितने अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल कराया और कितनों को पास कराया है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कई संदिग्ध बातें सामने आयी है। कई के प्रवेश परीक्षा कार्ड से मिलान नहीं हो पा रहा है। जिनकी पुष्टि की जा रही है। दस्तावेजों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से नौ परीक्षार्थी पकड़े गए हैं, जबकि दो फरार हो गए हैंं जिन्हें तलाशा जा रहा है।

एडीएम सिटी ने बताया कि जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को पहले दिन दो पालियों में 24, 384 परीक्षार्थियों में से 15,616 ने परीक्षा छोड़ दी। 8761 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा दो पालियों में हुई। नोडल अधिकारी एवं एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ठ ने बताया कि मंगलवार को प्रत्येक पाली में 12,192 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में परीक्षा केंद्र सुपरवाइजर से समन्वय स्थापित कर परीक्षा को निर्विवाद सफल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराएंगे।

परीक्षा में कुछ प्रश्न कठिन थे तो कुछ बेहद आसान थे। परीक्षा की काफी समय से तैयारी कर रहे थे, जिससे परीक्षा में पास होने की पूरी उम्मींद है। - अखिलेश सिंह, फिरोजाबाद
परीक्षा के दौरान कुछ प्रश्नों ने काफी देर तक उलझाए रखा। फिर भी परीक्षा अच्छे ढ़ंग से दी है, भरोसा है कि परीक्षा परिणाम उनके अनुकूल आएगा। -मौहम्मद आरिफ, आगरा


बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर दिखी भीड़
पुनर्परीक्षा को लेकर रोडवेज बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ देखने को मिली। इससे व्यवस्थाओं में जुटे रोडवेज अफसरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए अलीगढ़ परिक्षेत्र के एटा, कासगंज, हाथरस, नरौरा, अतरौली, अलीगढ़ एवं बुद्धविहार डिपो की अतिरिक्त बसें संचालित की गई। उन्होंने बताया कि गांधीपार्क, मसूदाबाद एवं सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए बसों की पर्याप्त व्यवस्था कराकर गंतप्व्य को भिजवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed