फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   New Year Preparation: Appeal to celebrate New Year within the limits of law, IG issued guidelines

New Year Preparation: कानून की हद में रहकर नववर्ष मनाने की अपील, आईजी ने जारी किए दिशा-निर्देश

Wed, 27 Dec 2023 03:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 03:52 PM IST
सार

Ajmer News: अजमेर पुलिस द्वारा कानून के दायरे में रहकर नववर्ष मनाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं और जनता से अपील की गई है कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग न करे। पुलिस नववर्ष को लेकर पूरी तरह चाक-चौबंद नजर आ रही है।

विज्ञापन
New Year Preparation: Appeal to celebrate New Year within the limits of law, IG issued guidelines
आईजी अजमेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर रेंज आईजी लता मनोज कुमार ने कहा कि नववर्ष के जश्न में किसी भी तरह का हुड़दंग करने वाले आपराधिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नए साल पर देर रात डीजे बजाने की मनाही है, अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लघंन करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
शहर में नए साल के स्वागत के लिए जगह-जगह पर पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना कराई जाएगी। जगह-जगह जांच अभियान चलाया जाएगा और यदि कोई व्यक्ति नशे की हालात में ड्राइव करते पकड़ा जाता है तो उस पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लग सकता है। 
विज्ञापन


साथ ही रेंज के प्रत्येक थाना क्षेत्र में हथियार के साथ पुलिस जवान तैनात रहेंगे। जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और 31 दिसंबर की रात कई जगहों पर पुलिस बेरीकेड्स लगाकर जांच करेगी। इस संबंध में रेंज के सभी जिलों के एसपी को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से आने वाली गाड़ियों की विशेष जांच

इस मौके पर शहर के बाहर से आने वाली गाड़ियों की विशेष जांच की जाएगी। नए साल के कार्यक्रम को लेकर जो गाइड लाइन बनाई गई है उस संबंध में होटल, रेस्तरां, बार और इवेंट कंपनियों को भी पालना करने के निर्देश दे दिए गए हैं । 


असामाजिक तत्वों पर होगी नजर

रेंज आईजी लता मनोज कुमार ने कहा कि पुष्कर में नववर्ष मनाने के लिए कई विदेशी सैलानी आते हैं। उनके साथ किसी तरह का कोई दुर्व्यवहार ना हो इसके लिए आयोजन स्थल के बाहर पुलिस की महिला टीम तैनात रहेगी। वहीं सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जिससे विदेशी पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed