फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Naseeruddin Chishti met Uttarakhand Chief Minister Dhami

Ajmer: मुख्यमंत्री धामी से मिले नसीरुद्दीन चिश्ती, बोले- दोनों पक्ष के धर्म गुरु का साथ बैठना समय की आवश्यकता

Sat, 17 Jun 2023 09:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 17 Jun 2023 09:43 PM IST
सार

सैयद नसीरूद्दीन चिश्ती ने कहा कि देश और राज्य से सांप्रदायिकता को समाप्त करके समाज में जो दूरियां आ गई हैं, हम उसे कम करने के लिए सरकार के हर निर्णय का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
Naseeruddin Chishti met Uttarakhand Chief Minister Dhami
पत्रकारों से वार्ता करते नसीरुद्दीन चिश्ती - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन के पुत्र नसीरुद्दीन चिश्ती ने देहरादून (उत्तराखंड) में मुस्लिम प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राज्य के हालत पर चर्चा की। मुस्लिम प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि हम राज्य के दोनों पक्षों में शांति स्थापित करने के लिए सरकार के साथ हैं।

विज्ञापन


हजरत सैयद नसीरूद्दीन चिश्ती ने कहा कि देश और राज्य से सांप्रदायिकता को समाप्त करके समाज में जो दूरियां आ गई हैं, हम उसे कम करने के लिए सरकार के हर निर्णय का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द समाज के सभी पक्षों में आपसी संवाद शुरू किया जाए। दोनों पक्ष के धर्म गुरुओं और ज़िम्मेदारों को साथ बैठाकर शांति का संदेश दिया जाए। इस निवेदन को मुख्यमंत्री ने मानते हुए कहा कि जल्द ही इस प्रकार का संवाद कार्यक्रम राज्य स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन


मीडिया के सवाल पर हजरत सैयद नसीरूद्दीन चिश्ती ने कहा कि ख्वाजा साहब के वंशज होने के नाते, अजमेर दरगाह के उत्तराधिकारी होने के नाते और ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन के नाते बड़ी जिम्मेदारी से कहता हूं कि भारत का हर मुसलमान खुशहाल है, भारत का हर मुसलमान सुरक्षित है और भारत का संविधान हर भारतीय को चाहे वो किसी भी धर्म का हो सब के अधिकारों की रक्षा करता है। सबको समान अधिकार देता है। मुस्लिम प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से उत्तराखंड में अतिक्रमण के नाम पर मजार और अन्य धर्मों के धार्मिक स्थल तोड़े जाने पर भी चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी विधि स्वरूप बने धार्मिक स्थल को नहीं हटाया है और नहीं भविष्य में ऐसा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed