{"_id":"66be1f649a586fe6aa033bfa","slug":"liquor-was-sold-in-large-quantities-on-dry-day-in-the-city-contractors-did-not-show-any-fear-of-excise-and-police-ajmer-news-c-1-1-noi1334-1999174-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: शहर में ड्राई-डे पर जमकर बिकी शराब, ठेकेदारों में नहीं दिखा आबकारी व पुलिस का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: शहर में ड्राई-डे पर जमकर बिकी शराब, ठेकेदारों में नहीं दिखा आबकारी व पुलिस का डर
Thu, 15 Aug 2024 10:28 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 10:28 PM IST
सार
Ajmer: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार की ओर से सूखा दिवस घोषित किया जाता है, लेकिन सरकार के आदेशों की परवाह शराब ठेकेदार कितनी करते है, इसका अंदाजा सोचने पर मजबूर कर देता है। जहां स्वतंत्रता दिवस पर धड़ल्ले से शराब बिक रही थी।
विज्ञापन
ड्राई डे पर शराब बेचता दुकानदार
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार की ओर से सूखा दिवस घोषित किया जाता है, लेकिन सरकार के आदेशों की परवाह शराब ठेकेदार कितनी करते है, इसका अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। अजमेर में ड्राई डे पर शराब की दुकाने बंद होने के बावजूद भी शराब के ठेकेदारों ने खुलेआम सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई। इन शराब ठेकेदारों ने दुकानों के पीछे के रास्ते, खिड़कियों में से जमकर शराब बेची और मुनाफा कमाया।
धड़ल्ले से शराब बेचते ठेकदारों मे ना आबकारी का डर दिखा ना पुलिस का खौफ और वह खुलेआम शराब बेचते नजर आए। शहर के अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुबाबबाड़ी शॉपिंग सेंटर के सामने स्थित शराब के ठेके पर दुकानदार ग्राहकों को शराब बेचते नजर आया जिसे ना सरकार के आदेशों की परवाह थी ना किसी और का डर। इसके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुंदन नगर स्थित शराब की दुकान पर भी ड्राई डे पर खुलेआम शराब बेचकर सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गई। अब देखना होगा कि आबकारी व जिला पुलिस इन दुकानदारों पर क्या कार्रवाई करती है ।