फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Internet remained closed on the second day of Teacher Recruitment Exam

Teacher Recruitment Exam: दूसरे दिन भी बंद रहा इंटरनेट, कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

Sun, 26 Feb 2023 11:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 Feb 2023 11:57 AM IST
सार

अजमेर, भीलवाड़ा और टोंक समेत अन्य शहरों में रविवार सुबह शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन केंद्रों पर प्रशासन मुस्तैद रहा। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Internet remained closed on the second day of Teacher Recruitment Exam
भर्ती परीक्षा - फोटो : social media

विस्तार

शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 के दूसरे दिन रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन प्रदेश के अलग-अलग शहरों में नकल कराने वालों की धरपकड़ के बाद दूसरे दिन प्रशासन और मुस्तैद नजर आया। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। प्रवेश के समय वीडियोग्राफर भी पूरी मुस्तैदी के साथ लगे रहे। सुबह की पारी के लिए 8.30 बजे से एंट्री बंद कर दी गई। देरी से भी पहुंचे कैंडिडेट्स को सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, अजमेर के सम्भागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा की ओर से अजमेर, भीलवाड़ा और टोंक में रविवार को भी सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। रविवार सुबह 9.30 से दोपहर 12 तक की पारी में 66 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। इस पारी में 21 हजार 900 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। रविवार दोपहर तीन बजे से शाम 5.30 बजे तक 40 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। इस पारी में 12 हजार 500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थी केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर भी नहीं ला सकते हैं। ऐसे में अगर इनमें से कोई भी वस्तु अगर अभ्यर्थी के पास मिली। तो उसके खिलाफ अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 1992 के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सरकार ने अभ्यर्थियों की सुविधा का रखा ध्यान
सरकार ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों में फ्री सफर की सुविधा भी दी है। अभ्यर्थियों के आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार ने ये सुविधा अभ्यर्थियों को दी है। इसके तहत राजस्थान सीमा में 24 फरवरी से 2 मार्च तक अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर प्रदेश में कहीं भी फ्री में सफर कर सकेंगे। हालांकि यह सुविधा सिर्फ राजस्थान रोडवेज कि ब्लू लाइन बसों में ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर होगी भर्ती

  • प्राइमरी स्कूल टीचर - 21,000 पद
  • टीचर लेवल - 2 (हिंदी) - 3176 पद
  • टीचर लेवल - 2 (पंजाबी) - 272 पद
  • टीचर लेवल - 2 (संस्कृत) - 1808 पद
  • टीचर लेवल - 2 (उर्दू) - 806 पद
  • टीचर लेवल - 2 (सोशल स्टडीज) - 4172 पद
  • टीचर लेवल - 2 (सिंधी) - 9 पद
  • टीचर लेवल - 2 (अंग्रेजी) - 8782 पद
  • टीचर लेवल - 2 (साइंस/मैथ्स) - 7435 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed