फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   husband and wife posted in Collectorate accused of scam in HRA

Agra News: कलक्ट्रेट में तैनात रहे पति-पत्नी, अलग-अलग लेते रहे मकान का किराया भत्ता, शुरू हुई जांच

Sun, 28 Aug 2022 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 08:11 AM IST
सार

कलक्ट्रेट में तैनात रहे पति-पत्नी पर एचआरए में घोटाले का आरोप है। शिकायत के बाद पत्नी ने ली स्वैच्छिक सेवानिृवत्ति ले ली। डीएम, कमिश्नर से लेकर शासन तक शिकायत के आधार पर जांच शुरू हो गई है।

 

विज्ञापन
husband and wife posted in Collectorate accused of scam in HRA
आगरा कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जिलाधिकारी कार्यालय (कलक्ट्रेट) में तैनात पति-पत्नी पर मकान किराया भत्ता (एचआरए) में घोटाले के आरोप हैं। दोनों अलग-अलग एचआरए लेते रहे, जबकि पति-पत्नी दोनों में किसी एक को एचआरए का प्रावधान है। एचआरए वसूली की शिकायत के बाद पत्नी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली, जबकि पति अभी खेरागढ़ में तैनात है।

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन रोड निवासी रमाकांत अग्रवाल ने अप्रैल में पति-पत्नी के विरुद्ध डीएम, कमिश्नर से लेकर मुख्य सचिव तक शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि डीपीओ कार्यालय में तैनात रजनी अग्रवाल व कलक्ट्रेट में तैनात कैलाश अग्रवाल दोनों पति-पत्नी हैं। एक ही मकान में रहते हैं। वर्तमान में पति खेरागढ़ में नियुक्त है। नियुक्ति के 30 वर्षों से ही दोनों अवैध रूप से एचआरए का भुगतान लेने के आरोप हैं। जबकि शासनादेश के मुताबिक पति-पत्नी में किसी एक को एचआरए का अधिकार है। 

विज्ञापन

डीएम ने दिए जांच के आदेश

डीएम प्रभु एन ने इस संबंध में एडीएम प्रशासन को जांच के आदेश दिए। एडीएम प्रशासन ने डीपीओ से एचआरए में हुए भुगतान राशि का ब्योरा मांगा, तो उन्होंने जवाब में बताया कि वह पड़ोस में दूसरे मकान में रहती हैं। परंतु एचआरए के रूप में प्राप्त राशि का ब्योरा नहीं दिया। जिस पर एडीएम प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद कलक्ट्रेट के अधिवक्ता सुनील शर्मा ने कमिश्नर से शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने से नहीं हो सकी जांच 

अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह ने फिर जांच के आदेश किए, लेकिन चार महीने से जांच नहीं हो सकी है। उधर, शिकायत के बाद महिला कर्मी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हों गई। डीपीओ पर भी सरंक्षण देने के आरोप हैं। वहीं, इस संबंध में एडीएम प्रशासन का कहना है कि शिकायत के संबंध में जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed