फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Human rights workshop at JTI It is our legal-moral duty to ensure protection of prisoner rights

Ajmer News: JTI में मानवाधिकार कार्यशाला, 'बंदी अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना हमारा कानूनी-नैतिक दायित्व'

Fri, 18 Oct 2024 09:54 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2024 09:54 PM IST
सार

अजमेर के घूघरा स्थित कारागार प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को तीन दिवसीय मानवाधिकार कार्यशाला का समापन हुआ। मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा, बंदियों के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना हमारा कानूनी और नैतिक दायित्व है।

विज्ञापन
Ajmer News Human rights workshop at JTI It is our legal-moral duty to ensure protection of prisoner rights
जेटीआई में मानवाधिकार कार्यशाला का समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अजमेर जिले के घूघरा स्थित कारागार प्रशिक्षण संस्थान (जेटीआई) में शुक्रवार को तीन दिवसीय मानवाधिकार कार्यशाला का समापन हुआ। इस मौके पर जीआरपी एसपी नरेंद्र कुमार शामिल हुए। जहां उन्होंने जेल प्रशासन में मानवीय व्यवहार और पुनर्वास की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बंदियों के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना हमारा कानूनी और नैतिक दायित्व है। जेटीआई पहुंचने पर नरेंद्र सिंह आईपीएस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संस्थान के प्राचार्य पारसमल जांगिड ने बताया कि मानवाधिकार विषय पर यह 15वीं कार्यशाला थी। इनमें कारागार विभाग के राजस्थान भर से 30 अधिकारियों ने भाग लिया। सभी कर्मियों को मानवाधिकारों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त खेल कोटे से भर्ती डिप्टी जेलर गोविंद गुर्जर का नौ महीने का संस्थागत प्रशिक्षण समाप्त होने पर उन्हें पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी जेलर हिना खान ने किया। कार्यक्रम में अशोक कुमार शर्मा एमडीआई, राजेश डुकिया जेलर, प्रहलाद गुर्जर आउटडोर प्रभारी, सुरेश कुमार इंडोर प्रभारी, सुभाष चंद, सुभाष बिश्नोई, सोमराज, अर्जुन, रसाल देवी सहित सभी प्रशिक्षु अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed