{"_id":"67036266362b72212d020def","slug":"high-speed-innova-car-wreaks-havoc-runs-over-middle-aged-cyclist-resulting-in-his-death-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2188823-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: कौन है यू ट्यूबर मि. खान? जिसकी तेज रफ्तार कार ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: कौन है यू ट्यूबर मि. खान? जिसकी तेज रफ्तार कार ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Mon, 07 Oct 2024 10:22 AM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:22 AM IST
सार
कल रात एक तेज रफ्तार इनोवा ने बेतहाशा कार दौड़ाते हुए एक साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की जेएलएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस पहुंची मौके पर
विस्तार
अजमेर के फॉयसागर रोड पर कल रात एक तेज रफ्तार इनोवा ने एक साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। उसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने अधेड़ को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव जेएलएन अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद लोगों ने कार का पीछा किया। आरोपी कोटड़ा इलाके में कार छोड़कर भाग छूटे। काले रंग की इनोवा कार पर यू-ट्यूबर मि. खान वी-लॉगर लिखा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि साइकिल सवार को लहूलुहान हालत में ऑटो रिक्शा में रात करीब 8 बजे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र करीब 58 साल बताई जा रही है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरजे 01- यूए-1110 कार का चालक देहली गेट इलाके का बताया जा रहा है। गंज थाना पुलिस ने कार मालिक की पहचान कर ली है। कार को जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार युवक नशे की हालत में तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे थे। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
फॉयसागर की तरफ से आ रहा साइकिल सवार एकाएक सामने से लहराती हुई आ रही तेज रफ्तार कार से टकराकर असंतुलित होकर गिर गया। हादसे में उसकी साइकिल पूरी तरह टूट-फूट गई, पहिए मुड़ गए और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसे के बाद पुलिस पहुंची मौके पर