फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Hardcore prisoners took out tricolor rally in jail, took oath of dedication to the country

Ajmer News: हार्डकोर कैदियों ने जेल में निकाली तिरंगा रैली, देश के प्रति सेवा और समर्पण की ली शपथ

Wed, 14 Aug 2024 09:11 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 09:11 AM IST
सार

जिले में घूघरा स्थित राज्य की एकमात्र हाई सिक्यूरिटी जेल में बंद हार्डकोर, गैंगवार तथा अतिसुरक्षा वाले कैदियों के लिए कल शाम हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेल के कैदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन
Ajmer News: Hardcore prisoners took out tricolor rally in jail, took oath of dedication to the country
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद हार्डकोर बदमाशों ने निकाली तिरंगा रैली

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत घूघरा की हाई सिक्यूरिटी जेल में आयोजित कार्यक्रम में हार्डकोर कैदियों ने देश सेवा और समर्पण की शपथ ली। डिप्टी जेलर सुमन धींवा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कैदियों ने अपनी बैरकों में तिरंगा लगाया और देशभक्तिपूर्ण नारे लगाए। साथ ही देशप्रेम के गीतों व कविताओं का पाठ किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैदियों ने तिरंगे के साथ खड़े होकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक पारस जांगिड ने कहा कि हमारा उद्देश्य कैदियों के व्यवहार में सुधार और उनके बीच सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। साथ ही कैदियों की अपराधवृत्ति को रोकने के सभी संभव उपाय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed