फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   FIR against five Pilot Supporter in case of Shoes thrown at Ashok Chandna

Rajasthan: खेल मंत्री अशोक चांदना पर जूते-चप्पल फेंकने पर कार्रवाई, पांच के खिलाफ नामजद केस दर्ज

Wed, 14 Sep 2022 10:16 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 14 Sep 2022 10:16 AM IST
सार

खेल मंत्री अशोक चांदना पर पायलट समर्थकों ने जूते-चप्पल और बोतल फेंक दिया था। यहां तक आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शकुंतला रावत को भी भाषण नहीं देने दिया। अब पुष्कर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

विज्ञापन
FIR against five Pilot Supporter in case of Shoes thrown at Ashok Chandna
खेल मंत्री अशोक चांदना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुष्कर की सभा में खेल मंत्री अशोक चांदना पर जूते-चप्पल फेंकने के मामले को लेकर सियासत गरम है। यहां तक की मंत्री अशोक चांदना ने सचिन पायलट को खुलेआम धमकी दे डाली थी। अब पुलिस ने जूते-चप्पल फेंकने वालों पर कार्रवाई की है। पुष्कर थाना प्रभारी ने पांच नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पांच आरोपी बस्सी-जयपुर निवासी गोपाल गुर्जर, रामपुरा निवासी सांवरलाल गुर्जर, डमाड़ा निवासी गिरधारी गुर्जर, पुष्कर, तिलोरा निवासी विक्की गुर्जर और जगमाल गुर्जर हैं। 12 सिंतबर को किरोडीलाल बैंसला के अस्थि विसर्जन से पहले सभा आयोजित की गई। इसी दौरान पायलट समर्थकों ने खेल मंत्री अशोक चांदना पर जूते-चप्पल और बोतल फेंक दिया। 

विज्ञापन


पुष्कर थाना सीआई रविश सामरिया ने रिपोर्ट में बताया कि किरोडीलाल बैंसला के अस्थि विसर्जन के दौरान मेला स्टेडियम में सभा का आयोजन हुआ। इसमें पांच कार्यकर्ताओं और अन्य ने जन प्रतिनिधियों के भाषण के दौरान व्यवधान पैदा किया। उन्होंने 'सचिन पायलट जिन्दाबाद' और 'सचिन नहीं तो कोई नहीं' के नारे लगाए। उन्होंने बैरिकेडिंग तक तोड़ दिए। पुलिस के समझाने के बावजूद पायलट समर्थक बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नियंत्रण कर जनप्रतिनिधियों की जान माल की सुरक्षा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पुष्कर में गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि विसर्जन के दौरान सभा हुई। समर्थक सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे शुरुआत से ही लगा रहे थे। उद्योग मंत्री शकुंतला रावत भाषण देने आईं तो उन्हें समर्थकों ने भाषण नहीं देने दिया। इसके बाद खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना भाषण देने के लिए आए तो समर्थकों ने जूते और अन्य सामान फेंक दिया और वे फिर से पायलट जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। चांदना को भाषण बीच में ही छोड़ना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed