{"_id":"6369cd7674e0c82042122b1e","slug":"elderly-woman-dies-after-colliding-with-ips-officer-car-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आईपीएस अधिकारी की गाड़ी से टक्कर खाकर बुजुर्ग महिला की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आईपीएस अधिकारी की गाड़ी से टक्कर खाकर बुजुर्ग महिला की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
Tue, 08 Nov 2022 09:01 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:01 AM IST
सार
राजस्थान के अजमेर जिले में मार्बल सिटी के तहत आने वाले गांधीनगर थाना एरिया में सड़क हादसा हुआ है। हादसा आईपीएस अधिकारी की गाड़ी से हुआ, हादसे में बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिले में मार्बल सिटी के गांधीनगर थाना एरिया में सड़क हादसा हुआ है। हादसा अजमेर-जयपुर हाइवे पर स्थित बजरंग कॉलोनी में सोमवार देर शाम हुआ। हादसे में पुलिस अधिकारी की गाड़ी ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि सरकारी गाड़ी आईपीएस अधिकारी प्रदीप मोहन शर्मा की थी, जो फिलहाल अजमेर में हाड़ा रानी महिला बटालियन में बतौर कमांडेंट पद पर पोस्टेड हैं। बुजुर्ग महिला सड़क पार करते समय गाड़ी की चपेट में आ गई। मृतक महिला का नाम गौरा देवी सेन था। हादसे के वक्त आईपीएस प्रदीप मोहन शर्मा गाड़ी में सवार थे, अजमेर से जयपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को पहले मार्बल सिटी असपताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को वाईएन असपताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आईपीएस की सरकारी गाड़ी को थाने में खड़ा कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन