{"_id":"6463765ee0a3732c3309b158","slug":"district-collector-bharti-dixit-took-charge-in-ajmer-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने संभाला कार्यभार, बोलीं- सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने संभाला कार्यभार, बोलीं- सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता
Tue, 16 May 2023 05:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 May 2023 05:56 PM IST
सार
झालावाड़ से स्थानांतरित होकर अजमेर आई जिला कलेक्टर भारती दीक्षित का अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर भारती दीक्षित
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अजमेर में नवनियुक्त जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया और स्मार्ट सिटी अजमेर को स्मार्ट और स्वच्छ बनाना अपनी प्राथमिकता बताई। झालावाड़ से स्थानांतरित होकर अजमेर आई जिला कलेक्टर भारती दीक्षित का अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह ने स्वागत किया और उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन
इसके बाद मीडिया से बातचीत में दीक्षित ने बताया कि अजमेर में साफ-सफाई को लेकर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजन को मिले इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैक्सिबल योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा साथ ही उनका लाभ पहुंचाया जाएगा। वहीं, शहर की टूटी सड़कों पर उन्होंने कहा कि शहर का विजिट कर उनको भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा अजमेर में पर्यटन पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन