फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Assembly Speaker Vasudev Devnani leaves for Australia, will participate in the conference

Ajmer : विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ऑस्ट्रेलिया रवाना, राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में भाग लेंगे

Mon, 04 Nov 2024 05:43 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 05:43 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के 67वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए। वे वहां राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके बाद वे इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान भी जाएंगे।

विज्ञापन
Ajmer: Assembly Speaker Vasudev Devnani leaves for Australia, will participate in the conference
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सोमवार को चार देशों की यात्रा पर दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। देवनानी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के 67वें सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्र मंडल संसदीय संघ की बैठक 5 से 8 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होगी।
विज्ञापन


विधानसभा की कार्यप्रणाली को मिलेगी नई दिशा

देवनानी ऑस्ट्रेलिया में सम्मेलन में भाग लेने के बाद राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के पोस्ट कॉन्फ्रेंस स्टडी ट्यूर के तहत इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान भी जाएंगे। इस अध्ययन यात्रा के दौरान देवनानी इन देशों में भारत के राजदूतों से मुलाकात करेंगे। देवनानी इन देशों के विधायी निकायों का अवलोकन करेंगे और संसदीय प्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। इस अध्ययन यात्रा से राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलेगी। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का यह वार्षिक सम्मेलन है। यह सम्मेलन प्रतिवर्ष अलग- अलग देशों में आयोजित किया जाता है। देवनानी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन


चार देशों की यात्रा के दौरान देवनानी ऑस्ट्रेलिया में सम्मेलन को संबोधित करेंगे और संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, अवसर व चुनौतियां, संसदीय संस्थाओं की सुदृढ़ता के लिए सर्वोतम प्रक्रियाओं को अपनाने हेतु मानक व दिशा-निर्देश और लिंग आधारित हिंसा के मुकाबले के लिए कानून निर्माण विषयों पर प्रस्तुतीकरण देंगे। विभिन्न विधान मंडलों के विश्लेषण के साथ राजस्थान विधान मंडल के परिप्रेक्ष्य में यह प्रस्तुतीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाचारों पर होगी चर्चा

सम्मेलन के दौरान देवनानी वहां की संसदीय संस्थाओं के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। देवनानी विभिन्न देशों के विधान मंडलों के प्रतिनिधि मंडलों को राजस्थान विधानसभा में किये गए नवाचारों की जानकारी देंगे। इस यात्रा के दौरान विधानसभा के विशिष्ट सचिव भारत भूषण शर्मा भी विधानसभा अध्यक्ष के साथ रहेंगे।


इस विदेश यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर और जापान में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों, शिक्षाविदों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और सिंधी समाज के प्रबुद्धजन से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed