{"_id":"6486e1cd336abdc96c049e81","slug":"demand-for-action-on-sarwar-chishti-s-indecent-remarks-in-ajmer-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: सरवर चिश्ती की अमर्यादित टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग, उपमहापौर ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: सरवर चिश्ती की अमर्यादित टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग, उपमहापौर ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा पत्र
Mon, 12 Jun 2023 02:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:43 PM IST
सार
उपमहापौर ने नीरज जैन ने लिखा कि एक उच्च संस्थान के सचिव द्वारा महिलाओं के संबंध में ऐसी टिप्पणी किया जाना अत्यंत ही निंदनीय है, जो कि महिलाओं और लड़कियों के संबंध में मानसिकता और सोच को दर्शाता है।
विज्ञापन
सरवर चिश्ती के बिगड़े बोल।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर में खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती की लड़कियों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। सोमवार को अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को पत्र लिखकर सरवर चिश्ती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
डिप्टी मेयर ने पत्र में लिखा कि सचिव के मुंह से महिलाओं के संबंध में ऐसी टिप्पणी किया जाना अत्यंत ही निंदनीय है। उप महापौर नीरज जैन ने पत्र में लिखा कि अजमेर में वर्ष 1992 में हुए ब्लैकमेल कांड के अपराधियों को पहले राजनीतिक रसूखातों से बचाने के षड्यंत्र के बाद अब इसको धार्मिक भावनाओं से जुड़ा बताकर सरवर चिश्ती विक्टिम कार्ड खेलने का नाकामयाब प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
अभद्र टिप्पणी के लिए सरवर के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। ये देश की समस्त महिलाएं शक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है, ताकि कोई भी भविष्य में महिलाओं के संबंध में इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी न करें। डिप्टी मेयर नीरज जैन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को पत्र लिखकर बताया कि अजमेर दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती का एक वीडियो वर्तमान में वायरल हो रहा है, जिसमें सरवर चिश्ती द्वारा लड़कियों के संबंध में अभद्र टिप्पणी करते हुए लड़कियों को एक 'चीज' संबोधित करते हुए अमर्यादित शब्द बोल रहे हैं।
विज्ञापन