फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Clock Tower police station takes major action: Five gamblers arrested for gambling, 1.47 lakh rupees

अजमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते पांच जुआरी गिरफ्तार, 1.47 लाख रुपये की नकदी बरामद

Sat, 06 Dec 2025 01:16 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 01:16 PM IST
सार

Ajmer: क्लॉक टावर थाना पुलिस ने चांद बावड़ी इलाके में दबिश देकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1.47 लाख रुपये बरामद हुए। सभी पर जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
Clock Tower police station takes major action: Five gamblers arrested for gambling, 1.47 lakh rupees
जुआ खेलते पांच जुआरी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दांव पर लगाई गई 1 लाख 47 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए कई आरोपियों पर पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज होना सामने आया है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्लॉक टावर थाना सीआई भीकाराम काला ने बताया कि थाना क्षेत्र में जुआ और सट्टे की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चांद बावड़ी इलाके में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने पांच जुआरियों को मौके से ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


पढे़ं: अजमेर में दो नाबालिग लड़कियां लापता, रामगंज और आदर्श नगर थाना पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 1,47,000 रुपये की नकदी बरामद की गई है, जिसे वे जुए में दांव पर लगा रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी जुआ और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।


गिरफ्तार जुआरियों में ठठेरा चौक निवासी दौलत (53) पुत्र मन्नू, लोहार बस्ती निवासी नन्नू (23) पुत्र कैलाश लोहार, कंवर (40) पुत्र बाबूलाल, यूआईटी कॉलोनी निवासी बनवारी (38) पुत्र नरेश, रामगंज कॉलोनी निवासी विजेंद्र (32) पुत्र जीतराम शामिल है।

थानाधिकारी भीकाराम काला ने बताया कि जुए की शिकायतों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह गिरोह किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था या स्थानीय स्तर पर ही जुआ संचालित कर रहा था। मामले में अनुसंधान जारी है और पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed