Rajasthan: अजमेर में दो नाबालिग लड़कियां लापता, रामगंज और आदर्श नगर थाना पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे
Ajmer News: अजमेर में दो नाबालिग लड़कियां अलग-अलग मामलों में लापता हो गईं। परिजनों की शिकायत पर आदर्श नगर और रामगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
अजमेर शहर में दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही मामलों में परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके बाद रामगंज थाना और आदर्श नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला आदर्श नगर थाना क्षेत्र का है। यहां पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी अस्पताल गई थी, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटी।
मां ने बताया कि अस्पताल से निकलते समय बेटी ने किसी अंजान महिला के मोबाइल से घर फोन किया था। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा और बेटी का कोई पता नहीं चल पाया। मां ने एक युवक पर शक जताते हुए आशंका व्यक्त की है कि वही उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया हो सकता है। पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज सहित आस-पास के क्षेत्रों में जांच शुरू कर दी है।
पढे़ं: सीएम भजनलाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा पर कसा तंज, कहा- आपको भाजपा पानी पिलाएगी
दूसरा मामला रामगंज थाना क्षेत्र का है। यहां पीड़ित पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी चार संतानें हैं, जिनमें से एक बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह बाजार जाने की कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। पिता ने आशंका जताई है कि एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है। परिवार ने जब उसकी खोजबीन की तो कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। दोनों ही मामलों में पुलिस टीमें सक्रिय हैं और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है और संदिग्ध युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों लड़कियों का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शहर में नाबालिगों के लापता होने की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस ने अभिभावकों से भी सतर्क रहने की अपील की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.