फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Class 11 student made 200 people victims of fraud in ajmer crime news

Ajmer News: 11वीं के स्टूडेंट ने बनाया 200 लोगों को ठगी का शिकार, 3 महीने में कर डाली 45 लाख की ठगी

Wed, 13 Nov 2024 12:09 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2024 12:09 PM IST
सार

Ajmer: अजमेर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड को अरेस्ट किया है। यह 11वीं का छात्र है और अब तक 200 लोगों से  लाखों रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली है।

विज्ञापन
Class 11 student made 200 people victims of fraud  in ajmer crime news
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान का भरतपुर जिला साइबर ठगी के नाम से मशहूर है, मगर अब अजमेर के एक 11वीं कक्षा के छात्र ने करीब 200 लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाकर सारे ठगी के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर अजमेर की साइबर थाना पुलिस ने मात्र 19 वर्षीय नसीराबाद निवासी काशिफ मिर्जा पुत्र परवेज मिर्जा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी सोशल मीडिया यूजर्स को लाखों करोड़ों रुपए मुनाफे का लालच देकर इन्वेस्टमेंट स्कीम बताता था। साइबर थाने के सब इंस्पेक्टर मनीष चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के सुपरविजन में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी ने दो महिलाओं से पिछले 3 महीने में 45 लाख रुपए की ठगी कर डाली।
विज्ञापन


आरोपी बोलता है फर्राटेदार इंग्लिश 
आरोपी इतना शातिर है कि अपनी अच्छी इंग्लिश बोलकर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा लेता और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को अच्छा मुनाफा कमाने की बात कहकर इन्वेस्टमेंट स्कीम बताता और उनकी मेहनत की कमाई रकम अपने खाते में डलवा लेता। आरोपी कासिम अब तक 200 लोगों से ऑनलाइन और साइबर ठगी कर चुका है। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। माननीय न्यायालय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर 2 दिन के लिए सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लग्जरी लाइफ जीता है आरोपी 
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 19 साल का 11वीं कक्षा का छात्र काशिफ मिर्जा के पास एक लग्जरी कार है,महंगे फोन है, और ब्रांडेड लैपटॉप ऑपरेट करता है, जिसे पुलिस ने बरामद किया है।


पीड़ित महिला ने नसीराबाद सिटी थाने में दर्ज कराया था मुकदमा 
मात्र 45 दिन में 9999 के बदले 15999 रुपए, 8 सप्ताह में करीब 30000 और करीब 99,999 के 13 सप्ताह में 1,39,999 रुपए इस तरह से आरोपी कम राशि के बदले मोटे मुनाफे का लालच लेता था। जो अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है । पुलिस को और भी मामले खुलने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed