फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: BJP Submits Memorandum Demanding Action Against Rohingyas, Ban on Pakistani Visitors

Ajmer News: रोहिंग्याओं पर कार्रवाई की मांग, पाक जायरीनों के प्रवेश पर रोक को लेकर भाजपा ने ज्ञापन सौंपा

Thu, 01 May 2025 03:56 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 03:56 PM IST
सार

शहर में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों पर कार्रवाई करने और दरगाह आने वाले पाकिस्तानी जायरीनों पर रोक लगाने के लिए आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Ajmer News: BJP Submits Memorandum Demanding Action Against Rohingyas, Ban on Pakistani Visitors
भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

विस्तार

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अजमेर शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है। गुरुवार को भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अजमेर के जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर में छिपकर रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उर्स मेले के दौरान पाकिस्तानी जायरीनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन


भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संलिप्तता चोरी, लूटपाट और नशा तस्करी जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में सामने आई है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें शहर से बाहर किया जाए। साथ ही शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रतिष्ठानों और निवास स्थानों पर कार्यरत कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की जांच और पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अजमेर के होटल में लगी आग में चार की मौत, बचने के लिए खिड़की से कूदे लोग, मां ने मासूम को फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक जो विवाह के बाद बिना वैध वीजा के अजमेर में निवास कर रहे हैं वे भी संदेह के घेरे में हैं। भाजपा ने मांग की कि ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को तत्काल पहचान कर पाकिस्तान वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों जैसे तारागढ़, अंदरकोट, नागफणी, लोंगिया, रातीडांग, ईदगाह और सोमलपुर में घुसपैठियों द्वारा वन विभाग और सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण किया गया है। पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी निर्माणों की पहचान कर उन्हें तत्काल ध्वस्त किया जाए। उर्स मेले के दौरान पाकिस्तान से बड़ी संख्या में जायरीन अजमेर दरगाह पर आते हैं। भाजपा का कहना है कि मौजूदा हालात और जनभावनाओं को देखते हुए इस वर्ष पाकिस्तानी जायरीनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।


अजमेर नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज जैन ने भी इस मुद्दे पर समर्थन जताते हुए कहा कि अजमेर एक धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील शहर है, जहां शांति बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा ने प्रशासन को आगाह किया कि यदि समय रहते इन मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो शहर में असंतोष और असुरक्षा की भावना फैल सकती है। 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: आरपीएससी की जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन संशोधन का मौका, 7 मई तक कर सकेंगे सुधार

प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। आने वाले दिनों में इस पर क्या निर्णय होता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। ज्ञापन देने वालों में रचित कच्छावा, धर्मेश जैन, जय किशना पारवानी, चंद्रेश सांखला, संतोष मौर्य, सैयद अफसान चिश्ती सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed