फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Barmer among India’s hottest cities at 43°C, heatwave alert issued

Rajasthan Weather Update : 43 डिग्री तापमान के साथ देश के सबसे गर्म शहरों में बाड़मेर, हीट वेव का अलर्ट जारी

Fri, 04 Apr 2025 09:07 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 04 Apr 2025 09:07 AM IST
सार

गर्मियों की शुरुआत में ही राजस्थान का बाड़मेर देश के सबसे गर्म शहरों में से एक हो गया है। गुजरात के सुंदरनगर के बाद बाड़मेर देश में सर्वाधिक गर्म स्थान दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री पहुंचा है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Barmer among India’s hottest cities at 43°C, heatwave alert issued
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विस्तार-  राजस्थान में भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर और जैसलमेर देश के सर्वाधिक गर्म स्थानों में शामिल हो गए हैं। गुजरात के सुंदरनगर के बाद बाड़मेर दूसरे नंबर पर देश में सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया है। यहां पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 दिनों तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है। यानी अप्रेल में राजस्थान में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के भी पार जा सकता है। जयुपर मौसम केंद्र ने 6 अप्रेल को बाड़मेर, जैसलमेर और इनके आसपास के इलाकों में जबरदस्त हीटवेव चलने की चेतावनी भी जारी की है। वहीं 7 अप्रेल के लिए भी भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चला अंधड़
इधर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में कल देर शाम अंधड़ चला। हालांकि मौसम विभाग ने जयपुर सहित कई जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

 
 प्रदेश में बीते 24 घंटों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही।  प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान का स्तर सामान्य औसत से उपर बना हुआ है। सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान संगरिया में 14.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 30 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 36.9 व न्यूनतम 21.2 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा।  जयपुर में अधिकतम 36.2 व न्यूतनम 24 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 38.3 व न्यूनतम 19 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 37 व न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 39.7 व न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तोड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री व न्यूनतम 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed