फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Bangladeshi youth arrested by police

Ajmer News: पुलिस के हत्थे चढ़ा बांग्लादेशी युवक, अवैध रूप से एक महीने से दरगाह इलाके में रह रहा था

Tue, 29 Oct 2024 10:56 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2024 10:56 PM IST
सार

अजमेर की दरगाह थाना पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक, जिसकी पहचान ढाका, बांग्लादेश निवासी सैयफुल होसेन सुमोन के रूप में हुई, एक महीने पहले अवैध रूप से बॉर्डर पार कर भारत में घुसा था।

विज्ञापन
Ajmer News: Bangladeshi youth arrested by police
पुलिस गिरफ्त में बांग्लादेशी युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर की दरगाह थाना पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक करीब एक महीने पहले बॉर्डर पर तार के नीचे से भारत में आया था। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ के बाद युवक को अलवर के डिटेनिंग सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत थाने पर एक टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि इस दौरान सीआईडी और थाने की टीम को दरगाह क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक के घूमने का इनपुट मिला था। सीआईडी और थाने की टीम मंगलवार दोपहर मौके पर पहुंचे तो युवक मजदूरी करता हुआ पाया गया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।जाखड़ ने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास से बांग्लादेश के दस्तावेज बरामद हुए। जिससे उसकी पहचान ढांका बांग्लादेश निवासी सैयफुल होसेन सुमोन (20) पुत्र मोहम्मद हसन अली के रूप में हुई। युवक को डिटेन कर थाने पर लाया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया की बांग्लादेशी युवक सैयफुल होसेन सुमोन 1 महीने पहले ही बांग्लादेश से तारों के नीचे से अवैध रूप से भारत में घुसा था। वह यहां दरगाह जियारत करने और मजदूरी के लिए आया था। आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए खानाबदोश के रूप में दरगाह क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी के साथ और कौन शामिल है इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे अलवर के डिटेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। अजमेर के दरगाह इलाके में लगातार पुलिस व सीआईडी के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बांग्लादेशी, रोहिंग्या सहित अन्य लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed