फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer : Major action by Nasirabad Sadar police station, 2 accused arrested with 954 grams of opium, car seized

Ajmer News : नसीराबाद सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 954 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

Tue, 28 Jan 2025 02:37 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jan 2025 02:37 PM IST
सार

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले की नसीराबाद थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 254 ग्राम अफीम बरामद की है।

विज्ञापन
Ajmer : Major action by Nasirabad Sadar police station, 2 accused arrested with 954 grams of opium, car seized
अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजमेर जिले की नसीराबाद सदर थाना पुलिस व अजमेर जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 954 ग्राम अफीम के साथ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है। 
विज्ञापन


एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में नसीराबाद थानाधिकारी अशोक बिश ने जिला स्पेशल टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से अफीम बरामद की है। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए परविन्द्र सिंह पुत्र गुरबक्स सिंह निवासी तलवंडी साबो जिला भटिण्डा पंजाब व खलासी सीट पर बैठे व्यक्ति जगरूप सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी तलवंडी साबो जिला भटिण्डा पंजाब को नसीराबाद बाईपास सरहद दिलवाडी पर कार में अवैध रूप से कुल 954 ग्राम अफीम परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed