फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Youth Congress invites PM Modi to attend inflation relief camp

Ajmer: पीएम मोदी को राजस्थान सरकार के महंगाई राहत कैंप में आने का निमंत्रण, जानिए क्या है यूथ कांग्रेस की मंशा

Tue, 30 May 2023 12:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 May 2023 12:03 PM IST
सार

आगामी 31 मई को अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पर आयोजित होने वाली जनसभा में यूथ कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजस्थान सरकार की ओर से लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप में आने के लिए निमंत्रण दिया है। 

विज्ञापन
Ajmer Youth Congress invites PM Modi to attend inflation relief camp
निमंत्रण पत्र के साथ अजमेर शहर युवा कांग्रेस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सोमवार को नानकी पैलेस नगरा में अजमेर शहर युवा कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर आगमन पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर कार्यक्रम की सूचना प्राप्त हुई। इसको देखते हुए अजमेर शहर युवा कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र भेजा है। ये निमंत्रण राजस्थान सरकार के चल रहे महंगाई राहत कैंप में पधारने के लिए है। अजमेर पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को सादर आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


पत्र में की ये मांग
मल्होत्रा ने कहा कि अजमेर युवा कांग्रेस आपसे निवेदन करती है कि जिस तरह राजस्थान के मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में राजस्थान की जनता को महंगाई की मार से बचाते हुए महंगाई राहत कैंप में 10 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचा रहे हैं, उसी तरह आप भी प्रधानमंत्री होने के नाते इस मॉड्यूल को देखते हुए पूरे देश की जनता को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए शीघ्र अति शीघ्र इस तरह के कैंप का आयोजन करें। इससे देश की जनता को बढ़ती महंगाई से लाभ मिले। ऐसा युवा कांग्रेस आपसे अनुरोध करती है।
विज्ञापन


इस मौके पर अजमेर शहर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यासिर चिश्ती, पवन ओड, सुनील लारा, अकबर हुसैन, शीतल जोनवाल, शोएब अख्तर, इलियास खान, सत्या लखन, खुश टाक, अख्तर कुरेशी, पायल जैन, जितेंद्र मोटवानी, सर्वेश्वर शैली, राजकुमार बाकोलिया, ओम प्रकाश मंडावरा, धीरज खोरवाल, भूपेंद्र पल, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed