फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Video made by chasing the car of Assembly Speaker Vasudev Devnani

Ajmer: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की कार का पीछा कर बनाया गया वीडियो, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 10 Dec 2024 11:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 10 Dec 2024 11:00 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की कार का मंगलवार देर शाम जयपुर से अजमेर लौटते समय एक अज्ञात कार द्वारा पीछा किया गया। संदिग्ध वाहन से उनका वीडियो भी बनाया जा रहा था, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गईं। 

विज्ञापन
Ajmer: Video made by chasing the car of Assembly Speaker Vasudev Devnani
नाकाबंदी कर गाड़ियों की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मंगलवार देर शाम जयपुर से अजमेर लौट रहे थे। उसी दौरान बगरू से उनकी कार का एक अज्ञात कार पीछा कर रही थी, जिसके बाद उन्होंने स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। जिसके बाद अजमेर जिले के कंट्रोल रूम से जिले भर में नाकाबंदी कराई गई और कार चालक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जयपुर से अजमेर आ रहे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अज्ञात कार द्वारा पीछा कर उनका वीडियो बनाया जा रहा था, जिसके बाद जिला पुलिस हरकत में आई और उन्होंने पूरे जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई। अजमेर के केंद्रीय बस स्टैंड पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मय जाब्ता ए श्रेणी की नाकाबंदी लगाई। सिविल लाइन थानाधिकारी छोटेलाल मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ए श्रेणी की नाकाबंदी की जा रही है, जिसमें आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है और आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों अजमेर के नागफणी नई सड़क पर पुलिस चौकी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्ट्रीशीटर आकाश सोनी के पहुंचने की घटना को पुलिस ने देवनानी की सुरक्षा में चूक माना था, जिस पर अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने आकाश सोनी को गिरफ्तार भी किया था। आकाश सोनी पर फायरिंग सहित अन्य मामले दर्ज है। वहीं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की कार का पीछा किए जाने की घटना को लेकर पुलिस पूरी तरीके से चाक चौबंद नजर आई और उन्होंने हर आने-जाने वाहनों की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed