{"_id":"67796f067af17d8d8f00ad3e","slug":"ajmer-the-sheet-reached-khwaja-s-door-from-raje-s-side-will-be-presented-tomorrow-on-behalf-of-rajnath-singh-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News : वसुंधरा राजे की ओर ख्वाजा के दर पर पहुंची चादर, राजनाथ सिंह की तरफ से कल पेश होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News : वसुंधरा राजे की ओर ख्वाजा के दर पर पहुंची चादर, राजनाथ सिंह की तरफ से कल पेश होगी
Sat, 04 Jan 2025 10:57 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:57 PM IST
सार
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स के मौके पर आज प्रधानमंत्री की ओर से केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू द्वारा चादर पेश करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने चादर पेश की।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से दरगाह में चादर पेश की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें सालाना उर्स के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से चादर पेश की गई। यह चादर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मजीद मलिक कमांडो द्वारा दरगाह में पेश की गई। चादर खादिम सैयद अफसान चिश्ती की वकालत में मजार शरीफ पर रखी गई और प्रदेश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह की ओर से 5 जनवरी को पेश होगी चादर
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भी ख्वाजा साहब के उर्स के मौके पर चादर पेश की जाएगी। दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनव्वर खान कल 5 जनवरी को जयपुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे अजमेर पहुंचेंगे। मजार शरीफ पर चादर पेश करने के बाद बुलंद दरवाजे से रक्षा मंत्री का संदेश पढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के इस खास मौके पर देशभर से जायरीन अजमेर दरगाह पहुंच रहे हैं। उर्स में आयोजित रस्मों और चादर पेश करने की परंपरा ने श्रद्धालुओं के बीच विशेष महत्व बना रखा है। दरगाह में हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ आकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करते हैं।
विज्ञापन