फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News BJP will agitate on water problem Congress is misleading in the name of inflation relief

Ajmer News: पानी की समस्या को लेकर BJP करेगी आंदोलन, महंगाई राहत के नाम पर कांग्रेस गुमराह कर रही

Fri, 19 May 2023 01:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 May 2023 01:25 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार को बिजली, पानी, महंगाई राहत शिविर सहित अनेक मुद्दों पर घेरा जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अब पार्टी एकजुट हो चुकी है। बीजेपी की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है और सरकार की नाकामियों को उजागर किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Ajmer News BJP will agitate on water problem Congress is misleading in the name of inflation relief
महंगाई राहत के नाम पर कांग्रेस गुमराह कर रही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में बीजेपी नेताओं ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और गहलोत सरकार पर निशाना साधा। बीजेपी नेताओं ने सरकार को पेयजल समस्या, बिजली कटौती, बिजली सरचार्ज में बढ़ोतरी, कोयला संकट, भ्रष्टाचार, महंगाई राहत कैंप में आमजन को परेशानी सहित हर मुद्दे पर आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


अजमेर दक्षिण से बीजेपी विधायक अनिता भदेल ने कहा कि बीजेपी सरकार की घोषणाओं का नाम बदलकर कांग्रेस सरकार वाहवाही लूट रही है। महंगाई राहत कैंप के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। भीषण गर्मी में आम जनता पानी की समस्या से त्रस्त है। सत्ता की लोलुपता के चलते कांग्रेस नताओं के साथ कार्यकर्ता भी आपस में लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि चुनावी वर्ष में सरकार वोट बटोरने के लिए जनता को राहत कैंप के नाम पर धक्के खिला रही है, जिस प्रकार सरकार ने घोषणा की थी, बिजली दरें नही बढ़ाएंगे, लेकिन फिर भी टैक्स लगाकर बढ़ोतरी कर रही है। उससे जनता का जीना दुर्भर हो गया है। पार्टी दो धड़ों में बंटी हुई है, उनकी लड़ाई सड़कों पर आ चुकी है। सत्ता के लालच में कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई की गई, इसके अलावा पेयजल व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। शहर की जनता प्यासी है, इसी को लेकर आने वाले समय में भाजपा की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सोनी ने कहा कि शहर में सरेराह हत्या हो रही है, कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अजमेर नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने भी कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया और कहा कि सरकार बिजली के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। दूसरी ओर महंगाई राहत कैंप लगाकर 100 यूनिटी फ्री देने की बात कर जनता को गुमराह कर रही है। शहर में भीषण गर्मी के मौसम में पानी की समस्या है। लोगों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता है। दो-तीन दिन में पानी की सप्लाई हो रही है, जिसको लेकर आने वाले समय में जनता के साथ मिलकर भाजपा के द्वारा पानी की समस्या को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा की प्रेस वार्ता में दक्षिण विधायक अनिता भदेल, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, महापौर ब्रजलता हाड़ा, उपमहापौर नीरज जैन, प्रियशील हाड़ा, मीडिया सहप्रभारी रचित कच्छावा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed