फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Area residents demonstrated by breaking pots over water problems in Dholabhata

Ajmer News: धोलाभाटा में पानी की समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया, मिला आश्वासन

Thu, 14 Sep 2023 05:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 05:43 PM IST
सार

अजमेर जिले के धोलाभाटा में पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर मटका फोड़ा। वहीं, मुख्य अभियंता ने सभी क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि 10 दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Ajmer News Area residents demonstrated by breaking pots over water problems in Dholabhata
मटका फोड़ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में पेयजल समस्याओं को लेकर धोलाभाटा भगनगंज एकता विहार कॉलोनी के निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता हेमंत भाटी के नेतृत्व में दक्षिण अ ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल बेरवाल, दक्षिण ब्लॉक ब अध्यक्ष पवन ओड, मंडल अध्यक्ष मनीष सेन, उमेश बुन्देल, हेमराज सोनकर, हरीश जोनवाल, धर्मेंद्र नागवाल और एकता नगर क्षेत्र वासियों के साथ आदर्श नगर सेठी कॉलोनी जलदाय विभाग पर प्रदर्शन कर महिलाओं द्वारा मटके फोड़े गए।

विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल बेरवाल और पवन ओड ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा पेयजल समस्या को लेकर बहुत अच्छे कार्य किया जा रहे हैं। हर जगह पानी की लाइन डाली जा रही है। टंकियां बनाई जा रही हैं, ताकि लोगों को समय पर पानी मिल सके। परंतु बीजेपी मानसिकता के कुछ अधिकारियों की वजह राजस्थान की लोकप्रिय सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र में समय पर सप्लाई नहीं देना, 72 से 94 घंटे में सप्लाई देना, आदर्श नगर जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता निशा शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि 10 दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्षेत्रवासियों द्वारा प्रदर्शन में 'पानी बिजली दे न सके, ऐसा विधायक हमें नहीं चाहिए' जैसे नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्रवासी अशोक कपूर, नरेश कुमार, बृजमोहन महावर, हरिप्रसाद, लक्ष्मण सिंह, मोहनलाल महावर, सुशीला बुन्देल, कमल, जमुना देवी, मीनू बुंदेल, रेखा कोशिवाल, मीनाक्षी, प्रिया देवयानी, लक्ष्मी देवी, हुकमाराम बेरवा, पन्नालाल बेरवा, लक्ष्मण सिंह, बुध सिंह, विषम लाल खेनवाल, ओम प्रकाश, जमन सिंह रावत, सुमित्रा, राहुल, मंजू कंवर, भगवती प्रसाद और ज्योति इत्यादि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed