फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Actor Sachin Khedekar prayed at the doorstep of Khwaja Gareeb Nawaz

Ajmer News: अभिनेता सचिन खेडेकर ने चूमी ख्वाजा गरीब नवाज की चौखट, आने वाली फिल्म 'बयान' के लिए मांगी दुआ

Tue, 13 Aug 2024 04:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 13 Aug 2024 04:14 PM IST
सार

खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने फिल्म अभिनेता सचिन खेडेकर की दस्तारबंदी कर दरगाह का तबर्रुक भेंट किया। सचिन खेडेकर ने बताया कि उनकी फिल्म 'बयान' की शूटिंग अजमेर में की जा रही है, जिसमें हुमा कुरैशी और चंद्रचूड़ सिंह है।

विज्ञापन
Ajmer News: Actor Sachin Khedekar prayed at the doorstep of Khwaja Gareeb Nawaz
ख्वाजा गरीब नवाज की चौखट पर अभिनेता सचिन खेडेकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में मंगलवार को फिल्म अभिनेता सचिन खेडेकर ने हाजरी दी। खेडेकर ने दरगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर अपनी आने वाली फिल्म बयान की कामयाबी के लिए दुआ मांगी। खेडेकर को दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने जियारत करवाई और उनकी दस्तारबंदी कर दरगाह का तबर्रुक भेंट किया। 

विज्ञापन


अजमेर पहुंचे फिल्म अभिनेता सचिन खेडेकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 10 साल पहले ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत करने के लिए आया था। अब उनकी फिल्म 'बयान' की शूटिंग अजमेर में की जा रही है, जिसमें हुमा कुरैशी और चंद्रचूड़ सिंह है। फिल्म को लेकर वह दुआ मांगने आए हैं। 
विज्ञापन


थिएटर में जाने वाले आदमी कम हो गए 
खेडेकर ने कहा कि थिएटर में जाने वाले आदमी कम हो गए हैं। घर बैठकर देखना लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी क्वालिटी पर कोई फर्क नहीं है, लेकिन देखने वालों का नजरिया बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed