फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News : 89 Pakistani pilgrims arrived in Urs, security agencies on high alert with tight security

Ajmer News : उर्स में पहुंचे 89 पाकिस्तानी जायरीन, कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Tue, 07 Jan 2025 11:16 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 11:16 AM IST
सार

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में शामिल होने के लिए कल देर रात पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था अजमेर पहुंचा। सुरक्षा के लिए प्रशासन, पुलिस महकमा, जीआरपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन
Ajmer News : 89 Pakistani pilgrims arrived in Urs, security agencies on high alert with tight security
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें सालाना उर्स में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान से 89 जायरीनों का दल अजमेर पहुंचा है। दल के साथ पाकिस्तानी दूतावास के दो अधिकारी भी हैं। सोमवार देर रात यह जत्था स्पेशल ट्रेन के जरिए वाघा बॉर्डर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर अजमेर पहुंचा।

विज्ञापन


ख्वाजा की दरगाह में पेश करेंगे चादर

पाकिस्तानी जायरीनों ने अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ख्वाजा की नगरी में कदम रखने के लिए शुक्राना अदा किया। दल के सदस्य अपने साथ खूबसूरत मखमली चादर लाए हैं, जिसे गरीब नवाज की मजार पर पेश किया जाएगा। जायरीनों ने बताया कि वे दरगाह में जियारत कर दोनों देशों के लिए दुआ करेंगे। उन्होंने भारत द्वारा किए गए इंतजामों की सराहना भी की।
विज्ञापन


ठहरने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इन जायरीनों के ठहरने की व्यवस्था सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में की गई है। खाने-पीने और रहने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद जायरीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच बसों के जरिए सेंट्रल गर्ल्स स्कूल ले जाया गया। सुरक्षा के लिए प्रशासन, पुलिस महकमा, जीआरपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के आगमन से पहले सीआईडी और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच की। हथियारबंद जवान, कमांडो और भारी पुलिस बल को स्टेशन के चारों ओर तैनात किया गया। सभी जायरीनों की काउंटिंग और चेकिंग के बाद उन्हें उनके ठहरने की जगह पर भेजा गया।


उर्स में आने के लिए पाकिस्तानी जायरीन के जत्थे का चयन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाता है। वीजा के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं, जिनकी जांच-पड़ताल के बाद जायरीनों का चयन किया जाता है। यह परंपरा 14 सितंबर 1974 को भारत-पाक के बीच हुए धार्मिक वीजा समझौते के तहत जारी है। पिछले 50 वर्षों से पाकिस्तानी जायरीन ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में शिरकत करने आ रहे हैं।

इस बार उर्स में शामिल होने वाले पाकिस्तानी जायरीनों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में सबसे कम रही। जहां पिछले साल 233 जायरीन आए थे, वहीं इस बार केवल 89 जायरीन ही अजमेर पहुंचे हैं। पहले यह संख्या 500 के करीब हुआ करती थी लेकिन अब इसमें लगातार कमी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed