फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer MLA Suresh Rawat expressed gratitude to Railway Minister Ashwani Vaishnav on Pushkar-Merta railway line

Rajasthan: अजमेर में पुष्कर-मेड़ता रेल लाइन को मिली स्वीकृति, विधायक ने रेल मंत्री का जताया आभार

Wed, 29 Nov 2023 06:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 29 Nov 2023 06:45 PM IST
सार

अजमेर जिले में पुष्कर-मेड़ता रेल लाइन (59 किमी) की स्वीकृति जारी हो जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई है। यह रेल लाइन कई दशकों से लंबित पड़ी थी, जिसके लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किया। यह बातें पुष्कर से बीजेपी विधायक सुरेश सिंह रावत ने कही।

विज्ञापन
Ajmer MLA Suresh Rawat expressed gratitude to Railway Minister Ashwani Vaishnav on Pushkar-Merta railway line
बीजेपी विधायक सुरेश सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में पुष्कर विधायक व भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव द्वारा पुष्कर-मेड़ता रेल लाइन (59 किमी) की स्वीकृति जारी हो जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई है। यह रेल लाइन कई दशकों से लंबित पड़ी थी, जिसके लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किया। इसके रूट में भी काफी तकनीकी अडचने थी, जिसका गत बजट में सर्वे पास करवा कर पुन सर्वे करवाया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, अब बताते हुए हर्ष हो रहा है कि बहुप्रतिक्षीत पुष्कर-मेड़ता रेल लाइन की स्वीकृति जारी हो चुकी है। पुष्कर-मेड़ता जुड़ने का धार्मिक महत्व है। पुष्कर धार्मिक नगरी है, यहां ब्रह्माजी का मंदिर और पवित्र सरोवर है। मेड़ता के पास ही रामस्नेही संप्रदाय की रेण पीठ भी है। रेल कनेक्टिविटी होने से पर्यटन बढ़ेगा। मेरा प्रयास रहेगा कि शीघ्र ही कार्य धरातल पर लाया जाए।
विज्ञापन


रेल लाइन स्वीकृत करने के लिए मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विन वैष्णव और सांसद भागीरथ चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। जिन्होंने इस कार्य को मूर्त रूप देने का कार्य कर पुष्कर क्षेत्र वासियों को लाभान्वित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed