फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer : Hot water is coming in the water coolers of the hospital, claims of protection from heat are hollow

Ajmer News: अस्पताल के वाटर कूलरों में आ रहा है गर्म पानी, खोखले साबित हो रहे हैं हीट वेव से बचाव के दावे

Fri, 31 May 2024 04:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 04:32 PM IST
सार

हीट वेव से बचाव के लिए राज्य सरकार के निर्देशों के बावजूद अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में लगे वाटर कूलरों से बिल्कुल गर्म पानी आ रहा है, जो किसी तरह पीने लायक नहीं है। मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। ज्ञात रहे कि हाल ही में अस्पताल अधीक्षक ने कहा था कि अस्पताल में हीट वेव से बचाव के सारे उपाय कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Ajmer : Hot water is coming in the water coolers of the hospital, claims of protection from heat are hollow
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार के निर्देशों के बावजूद संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में हीट वेव से बचाव के लिए किए जा रहे उपाय खोखले साबित हो रहे हैं। एक तरफ जहां अस्पताल अधीक्षक इस भीषण गर्मी में अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए अस्पताल में जगह-जगह वाटर कूलर लगाने के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में लगे वाटर कूलर या तो काम ही नहीं कर रहे हैं, या गर्म पानी दे रहे हैं।

विज्ञापन


मरीज के साथ आए परिजनों का कहना है कि आपातकालीन विभाग के बाहर लगे बगीचे में बिल्कुल गर्म पानी आ रहा है, जो पीने लायक ही नहीं है। परिजनों को पीने का पानी बाहर से खरीदकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कल ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने मीडिया को बताया था कि राज्य सरकार के निर्देशों पर अस्पताल में हीट वेव से बचाव के लिए सारे उपाय किए जा रहे हैं और हीट वेव के मरीजों के उपचार के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है, जिसमें एयर कंडीशनर्स की व्यवस्था की गई है ताकि यहां आने वाले मरीज को राहत मिल सके। उन्होंने कहा था कि अस्पताल में जगह-जगह वाटर कूलर लगाए गए हैं। आपातकालीन विभाग के बाहर बगीचे में भी एक वाटर कूलर लगाया गया है, साथ ही यहां टेंट की व्यवस्था की गई है ताकि मरीज के परिजन भीषण गर्मी में तेज धूप से बच सकें और ठंडा पानी पी सकें लेकिन आज जब सचाई जानने के लिए वाटर कूलर चेक किया गया तो मशीन चालू थी लेकिन ठंडा पानी नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed