फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Crime 32 kg silver and car seized in blockade two accused youths arrested

Ajmer Crime: पुलिस नाकाबंदी में 32 किलो चांदी और कार जब्त, दो आरोपी युवक गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 02:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Apr 2023 02:07 PM IST
सार

अजमेर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 32 किलो चांदी और कार जब्त की है। साथ ही संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Ajmer Crime 32 kg silver and car seized in blockade two accused youths arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 32 किलो चांदी पकड़ी है। पुलिस टीम ने कार सवार दो युवकों को संतोषजनक जवाब नहीं देने पर गिरफ्तार किया है। साथ ही कार को भी पुलिस ने जब्त कर किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चांदी को गुजरात सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। हालांकि, पुलिस मामले में गंभीरता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


रामगंज थाना पुलिस के अनुसार, अजमेर एसपी चुनाराम जाट के निर्देशों पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर चुंगी चौराहा ब्यावर रोड पर सफेद कलर की वरना कार को रुकवाया गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में कार की डिग्गी में बैंगनी कलर के बड़े बैग में 31 किलो 490 ग्राम चांदी के विभिन्न आभूषण मिले। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों से पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed