फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer-Bandra train caught fire on Kishangarh Railway station

Rajasthan: अजमेर-बांद्रा ट्रेन में आग लगने से अफरा-तफरी, ब्रेक लॉक जाम होने से उठा धुंआ, बड़ा हादसा टला

Sun, 08 Jan 2023 12:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 08 Jan 2023 12:15 PM IST
सार

राजस्थान के अजमेर से बांद्रा जा रही ट्रेन में रविवार सुबह 7:15 बजे आग लग गई। धुआं उठने और जलने की बदबू होने के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुई। 

विज्ञापन
Ajmer-Bandra train caught fire on Kishangarh Railway station
अजमेर बांद्रा ट्रेन में आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर बांद्रा ट्रेन की एक बोगी के ब्रेक शू में रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना और धुआं उठता देखकर किशनगढ़ में जब ट्रेन में सवार पैसेंजर तेजी से दौड़ते हुए बाहर निकले तो और अफरा-तफरी मच गई। रेलवे कर्मचारियों ने फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। करीब आधे घंटे तक ट्रेन किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर की रुकी रही। हालांकि, इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन की बोगी के ब्रेक लोग जाम होने से धुआं उठा था। यह एक टेक्निकल फॉल्ट था, जिसे ठीक कर दिया गया।  जानकारी के मुताबिक ब्रेक लॉक फाइबर की होते हैं। जिसमें से धुंआ उठा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ब्रेक शू चिपकने के कारण ट्रेन के नीचे के हिस्से में आग लगनी शुरू हो गई थी। लेकिन समय पर आग काबू हो गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

बोगी नंबर B-3 के नीचे ब्रेक शू चिपकने से लगी थी आग

जानकारी के मुताबिक अजमेर बांद्रा ट्रेन रविवार सुबह 6:35 बजे अजमेर से रवाना हुई और 7:05 पर किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। बोगी B-3 के नीचे आग लग रही थी और धुंआ उठता देखा गया। इस दौरान बोगी में सवार लोग आग-आग चिल्लाते हुए ट्रेन से उतरने लगे। गनीमत यह रही कि स्टेशन पर बहुत हल्की रफ्तार में ट्रेन में यह हादसा हुआ। ट्रेन रुकते ही रेलवे कर्मचारी फायर उपकरण लेकर आग बुझाने दौड़ पड़े और आग को काबू कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed