फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: accused took photo of girl from Insta and sent obscene picture to her, arrested; friendship rejection

Ajmer: दोस्ती ठुकराने पर युवक ने इंस्टा से फोटो लेकर बनाई युवती की फर्जी ID, अश्लील तस्वीर भेजकर किया ब्लैकमेल

Sat, 09 Mar 2024 08:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Mar 2024 08:59 PM IST
सार

Ajmer Hindi News: क्रिश्चियनगंज थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई। उसमें बताया गया कि आरोपी की ओर से पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज व कॉल कर दोस्ती करने का प्रयास किया गया। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Ajmer: accused took photo of girl from Insta and sent obscene picture to her, arrested; friendship rejection
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर की क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील मैसेज करने और जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के कब्जे से सिम और मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपी आतिफ खान द्वारा युवती को ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड भी की गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता की फोटो को एडिट कर नग्न फोटो बनाने और वायरल करने की बात भी कबूली है।

विज्ञापन


क्रिश्चियनगंज थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई। शिकायत में बताया कि आरोपी की ओर से पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज व कॉल कर दोस्ती करने का प्रयास किया गया। मना करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी से उसकी फोटो लेकर उसको न्यूड फोटो बनाकर पीड़िता को भेजा। इसके बाद दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। युवती ने मना किया तो न्यूड फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी द्वारा पीड़िता के नाम से बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी ली।
विज्ञापन


क्रिश्चियनगंज थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि इसके बाद आरोपी को ट्रेस किया। इसके बाद आरोपी आतिफ खान (20) पुत्र अनवर खान, निवासी आरपीएससी कॉलोनी, मित्र नगर, वैशाली नगर अजमेर को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी द्वारा पीड़िता की न्यूड फोटो की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर स्टोरी भी लगाई थी। पुलिस ने आरोपी युवक से मोबाइल और सिम भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed