{"_id":"652fc58604e4dddcb5006d26","slug":"abvp-protest-in-ajmer-to-release-exam-results-and-start-admissions-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: परीक्षा परिणाम जारी करने और प्रवेश प्रारंभ करवाने के लिए एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: परीक्षा परिणाम जारी करने और प्रवेश प्रारंभ करवाने के लिए एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Wed, 18 Oct 2023 05:16 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 18 Oct 2023 05:16 PM IST
सार
Ajmer: राजकीय विधि महाविद्यालय में एबीवीपी के महानगर सहमंत्री और इकाई अध्यक्ष की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए विधि संकाय की परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी करने और विधि स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश शीघ्र प्रारंभ करने हेतु प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर में एबीवीपी के महानगर सहमंत्री और इकाई अध्यक्ष की अगुवाई में विधि संकाय के परीक्षा परिणाम जारी करने और प्रवेश प्रारंभ करवाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया। महानगर सहमंत्री राजेंद्र बंटी गुर्जर और इकाई अध्यक्ष विनायक यादव ने बताया कि गत सत्र 2022-2023 की विधि संकाय की परीक्षा हुए बहुत समय हो गया, परंतु परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया। इस विषय में एएलयू प्रशासन से संपर्क किया गया, परंतु कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
एबीवीपी ने मांग की है कि शीघ्र सभी परीक्षा परिणाम जारी किए जाए और विधि स्नातक तृतीय वर्ष का परिणाम तुरंत जारी हो। ऐसा इसलिए क्योंकि अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी वंचित रह रहे है। दूसरा ये कि सत्र 2023-2024 के एलएलबी प्रथम वर्ष के प्रवेश महाविद्यालय में अभी भी प्रारंभ नहीं हुए हैं, अक्टूबर लगभग निकलने को है, जबकि राज्य के अन्य विधि महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। यदि शीघ्र प्रवेश नहीं लिए जाते हैं तो सत्र लेट होगा और गत वर्ष की भाँति परीक्षाएं भी लेट होगी।
विज्ञापन
उग्र प्रदर्शन की दी धमकी
10 अक्टूबर को एबीवीपी ने ज्ञापन दिया था, जिसको देखते हुए 12 अक्टूबर को बीसीआई ने प्रवेश के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है, परंतु अब तक महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है। छात्रहितों को देखते हुए महाविद्यालय में शीघ्रातिशीघ्र प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। उक्त मांगों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई नहीं की जाती है तो विद्यार्थी परिषद उग्र प्रदर्शन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
इधर, इकाई सचिव राहुल सिंह ने बताया कि यदि विद्यार्थी परिषद की प्रवेश प्रारंभ करने और परिणाम जारी करने की मांग को शीघ्र नहीं माना जाता तो महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष विनायक यादव, इकाई सचिव राहुल सिंह जोधा, आरती जोड़, दीपेश बांता, किशोर कुमावत, रानी कंडारा, योगेश गुर्जर, राजेश गुर्जर, चचंल, रोहित, दीपक, किरण, सुल्ताना बानो और कायनात बानो उपस्थित रहे।
इससे पहले भी जता चुके है विरोध
गौरतलब है कि राज्य के अन्य महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो गई है, जबकि राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में अभी तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होने से एबीवीपी कार्यकर्ताओं और प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में नाराजगी है। एबीवीपी पदाधिकारी महानगर मंत्री उदय सिंह शेखावत, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिनेश चौधरी और महानगर सहमंत्री राजेंद्र बंटी गुर्जर ने पूर्व में भी महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष विरोध जताया था।