{"_id":"6a8568630c0041b3170274c7","slug":"a-bloody-incident-took-place-at-the-ashram-at-midnight-killing-a-young-man-by-hitting-him-on-the-head-with-a-rod-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4627218-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: कायड़ रोड के आश्रम में हत्या से सनसनी, सरिए से हमला कर युवक को मौत के घाट उतारा, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: कायड़ रोड के आश्रम में हत्या से सनसनी, सरिए से हमला कर युवक को मौत के घाट उतारा, एक हिरासत में
Wed, 19 Aug 2026 04:07 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 04:07 PM IST
सार
कायड़ रोड स्थित एक आश्रम में रात करीब 2 बजे 40 वर्षीय युवक पर हुए जानलेवा हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर हत्या की वजह की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वारदात के संबंध में पूछताछ करती पुलिस
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सहकारिता विभाग के अधीन संचालित एक आश्रम में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। कायड़ रोड स्थित जय अंबे पार्क कॉलोनी के आश्रम में रहने वाले 40 वर्षीय हुंकार पर रात करीब 2 बजे सरिए से सिर पर हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हुंकार को आश्रम के अन्य लोग तुरंत जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आश्रम में ही रहने वाले 20 वर्षीय आमीन को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी शंभू सिंह के अनुसार आश्रम मैनेजर पारस मेघवाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Banswara News: पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, युवती अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने एसपी से की शिकायत
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हुंकार के सिर पर लोहे के सरिए से हमला किया गया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आश्रम के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हत्या के पीछे क्या विवाद या कारण था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस के अनुसार आश्रम में कुल 17 पुरुष और एक महिला रहती है। घटना के बाद एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस हिरासत में लिए गए आमीन से पूछताछ कर रही है और वारदात की वजह तथा पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है।