{"_id":"659821a0bb829d49a0091430","slug":"10th-and-12th-examinations-may-start-next-month-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: परंपरा तोड़ेगा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अगले माह शुरू हो सकती हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: परंपरा तोड़ेगा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अगले माह शुरू हो सकती हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, ये है वजह
Fri, 05 Jan 2024 09:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 Jan 2024 09:05 PM IST
सार
इस बार समय से पहले शुरू हो सकती हैं बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं। बोर्ड प्रशासन ने इस बार परीक्षा जल्दी कराने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड लंबे समय से स्थापित अपनी परंपरा तोड़ने जा रहा है। बोर्ड प्रशासन ने इस बार परीक्षा जल्दी कराने का फैसला किया है। हालांकि इस निर्णय पर अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन माना जा रहा है परीक्षा समय से पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है। आगामी महीनों में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव और इंजीनियरिंग और मेडिकल सहित कई बड़ी परीक्षाओं के शेड्यूल से बोर्ड ने इस साल अपनी परीक्षा को कुछ दिन पूर्व कराने की तैयारी कर रखी है। बोर्ड के अधिकारियों में इस बात की सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन
ये हैं कारण
लोकसभा चुनाव: इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। कई सरकारी स्कूलों को इस बार भी मतदान केंद्र बनाया जाएगा। ऐसे में बोर्ड का प्रयास है कि मतदान केंद्रों पर चुनावी गतिविधियों से पूर्व परीक्षा करा ली जाए। हाल ही में चुनाव आयोग ने भी सरकार से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी थी, जहां परीक्षा केन्द्र स्थापित हैं।
विज्ञापन
बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं: आने वाले दिनों में देश में जेईईई, नीट, क्लेट व अन्य कई परीक्षाएं हैं। ऐसे में बोर्ड का प्रयास है कि राजस्थान बोर्ड के विद्यार्थी इन परीक्षाओं के कैलेंडर के साथ तारतम्य बैठा सकें।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में होगा निर्णय
परीक्षा पर निर्णय लेने के लिए सरकार ने शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में एक हाईपावर कमेटी बनाने का निर्णय किया है। बोर्ड को हाल ही गठित मंत्री परिषद के मंत्रियों के कार्यभार बंटवारे का इंतजार है। बोर्ड शिक्षा मंत्री बनते ही उनसे संपर्क कर हाईपावर कमेटी की बैठक रखवाने का प्रयास करेगा।
परीक्षाओं की तिथियों को लेकर इसी सप्ताह निर्णय होना है। बोर्ड अपनी तैयारियां कर रहा है। अधिकारियों से मंथन किया जा रहा है।