फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News: When stopped in Ajmer, Kirodi Lal Meena ran on the road, accuses state government is murdering democracy

Ajmer News: अजमेर में रोका तो सड़क पर ही दौड़ पड़े किरोड़ीलाल मीणा, राज्य सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप

Fri, 13 May 2022 06:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 13 May 2022 06:14 PM IST
सार

राजस्थान से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को पुलिस ने उदयपुर से अजमेर जाते समय रास्ते में रोक दिया। तब उन्होंने सड़क पर दौड़ लगा दी। आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। 
 

विज्ञापन
Ajmer News: When stopped in Ajmer, Kirodi Lal Meena ran on the road, accuses state government is murdering democracy
किरोड़ीलाल मीणा को अजमेर में पुलिस ने रोका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा अजमेर जाना चाहते थे। उन्हें उदयपुर पुलिस ने रोक दिया। इस पर वे अपनी कार से उतरे और दौड़ने लगे। पुलिस भी उनके पीछे-पीछे दौड़ी। कुछ दूर पर उन्हें रोका और समझाइश देकर कार में बिठाया। 
विज्ञापन


उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस पर किरोड़ीलाल मीणा को गुरुवार को उदयपुर से बाहर निकलने को कहा गया था। जब वे अजमेर को रवाना हुए तो उदयपुर पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। वे अजमेर के पुष्कर में जगद्गुरु शंकराचार्य के शिविर में भाग लेने पहुंचना चाहते थे। अजमेर शहर की सीमा पर ही उन्हें रोक लिया गया। मीणा नाराज होकर ब्यावर रोड स्थित कृषि उपज मंडी के बाहर ही कार में बैठे रहे। भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मीणा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह उदयपुर अपने मिलने वालों के यहां बैठने गए थे। एक पत्रकार वार्ता करना चाहते थे, लेकिन उदयपुर पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से रवाना किया। मीणा ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया कि राज्य  सरकार उनके अधिकारों का हनन कर रही है। लोकतंत्र की हत्या भी कर रही है। मीणा ने कहा कि मुझे उदयपुर से भगाना था, मैं अब वहां से आ चुका हूं। फिर भी मुझे मेरे आगे के कार्यक्रमों में नहीं जाने दिया जा रहा है। इस वजह से मैं यही बैठा हूं। साथ ही पुलिस के अधिकारियों का लवाजमा भी मौके पर मौजूद रहा। कैमरों को देख मीणा ने कहा- क्या कभी दौड़ देखी है और यह कहते ही वह गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस अधिकारी भी कुछ दूरी तक उनके पीछे भागे ओर उन्हें रोका। मीणा जिद पर अड़े रहे और पुलिस के अधिकारी उन्हें जयपुर जाने के लिए मनाते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed