फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajay Maken resigned from post of Rajasthan congress in charge

Congress: राजस्थान प्रभारी पद से माकन ने दिया इस्तीफा, गहलोत गुट ने लगाया था पायलट का पक्ष लेने का आरोप

Wed, 26 Oct 2022 05:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Oct 2022 05:23 PM IST
सार

राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने बुधवार को कांग्रेस के नए अध्यक्ष खरगे को अपना इस्तीफा दे सौंप। उनके अलावा भी प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। एक महीने पहले सियासी बगावत के समय माकन पर सचिन पायलट का पक्ष लेने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
Ajay Maken resigned from post of Rajasthan congress in charge
कांग्रेस नेता अजय माकन - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मल्ल्किार्जुन खरगे के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद माकन ने पद से इस्तीफा दिया है। माकन सहित सीडब्ल्यूसी के सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियों ने भी इस्तीफे दिए हैं। राजस्थान से सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, प्रभारी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने भी कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे को इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि खरगे अब नए सिरे से इन पदों पर नियुक्तियां करेंगे।

विज्ञापन


विधायकों ने लगाए थे गंभीर आरोप
अशोक गहलोत गुट के विधायकों ने अजय माकन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री शांति धारीवाल ने साफ तौर पर कहा था कि राजस्थान में जो भी कुछ हुआ उसमें अजय माकन की बड़ी भूमिका थी। माकन सरकार के खिलाफ बगावत कर चुके नेता को सत्ता देने के लिए पक्षपात कर रहे थे। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा था कि माकन हमारे परिवार के मुखिया हैं। हमारी आवाज को सुनना, समझना और उसे आलाकमान तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी थी। 
विज्ञापन


एक महीने पहले विधायकों ने दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि 25 सितंबर को कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में शामिल होने की जगह विधायक मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर जुट गए थे। जहां गहलोत गुट के मंत्री और विधायकों ने सचिन पायलट के सीएम बनाए जाने का विरोध किया था। बाद में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर पहुंचकर इस्तीफा दे दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed