फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Air Force personnel engaged in saving the lives of six people trapped in Pali Pava

Pali: पावा में फंसे छह लोगों की जान बचाने में जुटे वायुसेना के जवान, अब तक 30 से अधिक लोगों की बचाई जान

Mon, 19 Jun 2023 09:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 19 Jun 2023 09:45 AM IST
सार

पावा गांव में पानी के बीच झाड़ी में फंसे छह लोगों को निकालने के लिए वायु सेना की मदद ली जा रही है। अब तक नदी-नालों के बीच पानी में घिरे 30 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
 

विज्ञापन
Air Force personnel engaged in saving the lives of six people trapped in Pali Pava
फंसे लोगों को बचाने में जुटे सेना के जवान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पाली में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से इलाका जलमग्न हो गया है। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते देसूरी, सुमेरपुर, बाली क्षेत्रों में नदी-नालों के बीच पानी में घिरे 30 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं, सुमेरपुर के पावा गांव में फंसे छह लोगों को निकालने के लिए वायुसेना की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन


पावा और धना में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सुमेरपुर क्षेत्र के पावा गांव में 6 लोग तेज बहाव के बीच फंसे हुए हैं। सूचना पर स्थानीय प्रशासन और एनडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर जिला कलेक्टर मेहता ने वायु सेना की मदद मांगी है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। इसी प्रकार धना गांव में भी बहाव में फंसे दो लोगों को निकालने के लिए प्रशासन और एनडीआरफ की टीम प्रयासरत है। 
विज्ञापन


वायुसेना ने सुमेरपुर के ही धना गांव में भी दो लोगों को रेस्क्यू किया है। पावा गांव में पानी के बीच झाड़ी में फंसे छह लोगों को निकालने के लिए वायु सेना की मदद ली जा रही है। शनिवार रात से सोमवार सुबह तक जिले में तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। इस दौरान सुमेरपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 367 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। रानी में 349, देसूरी में 345 और बाली में 338 मिमी बारिश हुई। जिला कलेक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला लगातार हालात पर नजर रखे रहे हैं। चक्रवाती तूफान के चलते पाली जिले में रुक रुक कर बारिश का दौर चल रहा है। तीन दिन से लगी झड़ी के बीच तेज हवाएं भी चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 से अधिक लोगों का रेस्क्यू
जिला कलेक्टर नामित मेहता ने बताया कि चक्रवाती तूफान के चलते सुमेरपुर, देसूरी, बाली और पाली क्षेत्र में सर्वाधिक बारिश हुई। देसूरी, सुमेरपुर और बाली क्षेत्र में 30 से अधिक लोगों को प्रशासन की टीम ने एनडीआरफ, एसडीआरएफ और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया। 

नदी के बीच ट्रैक्टर में फंसा परिवार, सुरक्षित निकाला
भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर रहे। इस बीच देसूरी उपखण्ड क्षेत्र के करणवा गांव में ट्रैक्टर में सवार एक ही परिवार के छह लोग तेज बहाव के बीच नदी पार करने के प्रयास में फंस गए। परिवार में 2-3 साल की बालिका भी शामिल थी। सूचना मिलते ही उपखण्ड अधिकारी देवयानी, तहसीलदार, प्रधान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।


सेन्दरली गांव में  खेत के चारों ओर पानी भरने से घिरे एक परिवार के तीन लोगों को बचाया 
दादाई गांव में भी एक व्यक्ति नदी के बीच फंस गया और बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से युवक को सुरक्षित निकाला। उधर, सेन्दरली गांव में भी खेत के चारों ओर पानी भरने से एक ही परिवार के तीन लोग फंस गए थे। प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाला। इसी प्रकार बाली ब्लॉक के भीटवड़ा में भी पानी के बीच फंसे लोगों को लाइफ जैकेट, रस्से और ट्यूब की मदद से रेस्क्यू किया गया। 

कहां कितनी बारिश (मिलीमीटर में)

  • सुमेरपुर - 367
  • देसूरी - 345
  • बाली - 338
  • रानी - 349
  • मारवाड़ जंक्शन - 176
  • पाली- 207
  • सोजत - 83
  • रोहट-80
  • जैतारण - 43
  • रायपुर - 43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed