फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   After implementation of Women Reservation Bill 66 women MLAs in Rajasthan

Rajasthan: महिला आरक्षण बिल लागू होने के बाद प्रदेश 66 होगी महिला विधायक की संख्या, सांसद होंगी आठ

Wed, 20 Sep 2023 08:33 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Sep 2023 08:33 AM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं। महिला आरक्षण बिल के कानून बनने के बाद यहां महिला विधायकों की संख्या बढ़कर 66 हो जाएगी। अभी प्रदेश में महिला विधायकों की संख्या 27 है, जिसमें कांग्रेस की 15, बीजेपी की 10, आरएलपी और अन्य की एक-एक महिला विधायक हैं।

विज्ञापन
After implementation of Women Reservation Bill 66 women MLAs in Rajasthan
राजस्थान विधानसभा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया। बिल पर आज बुधवार को बहस होगी। उम्मीद है कि पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार इस बिल को सदन में पास करा लेगी। बिल के लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभा में राजस्थान की महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी।  

विज्ञापन


राजस्थान में वर्तमान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। महिला आरक्षण बिल के लागू होने के बाद महिलाओं के लिए आठ सीटें आरक्षित हो जाएंगी। बतादें कि अभी राजस्थान में तीन महिला सांसद हैं और तीनों ही भाजपा की हैं। 
विज्ञापन


इधर, राजस्थान विधानसभा की बात करें तो प्रदेश में 200 सीटें हैं। महिला आरक्षण बिल के कानून बनने के बाद यहां महिला विधायकों की संख्या बढ़कर 66 हो जाएगी। अभी प्रदेश में महिला विधायकों की संख्या 27 है, जिसमें कांग्रेस की 15, बीजेपी की 10, आरएलपी और अन्य की एक-एक महिला विधायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, महिला आरक्षण बिल को लेकर 27 साल में चार पूर्व प्रधानमंत्रियों ने 11 बार कोशिशें कर इसे पास कराने का प्रयास किया, लेकिन ये कोशिश कामयाब नहीं हो पाई। लेकिन, अब पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि मोदी सरकार इस बिल को पास करा ले जाएगी। कहा जा रहा है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा भी भाजपा को मिलेगा। 


देश और प्रदेश में सक्रिय पार्टियों में सिर्फ भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जहां महिला मोर्चा सिर्फ नाम के लिए नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने वाला संगठन है। प्रदेश के हर जिले में भाजपा महिला मोर्चा की टीम मौजूद है। 1800 से ज्यादा शक्ति केंद्र हैं और रोजाना काम कर रहे हैं। अन्य राजनीतिक दलों में महिला मोर्चा इतना एक्टिव नहीं दिखाई पड़ता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed