{"_id":"3ad1116e501b036441bc480d762010c9","slug":"after-gurdaspur-terrorist-attack-alert-in-rajasthan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में आतंकी वारदात के बाद राजस्थान में भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर में आतंकी वारदात के बाद राजस्थान में भी अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 27 Jul 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में सोमवार तड़के हुए आतंकी हमले के बाद राजस्थान में अलर्ट जारी कर दिया गया। सभी सुरक्षा एजेंसियों को चौकस रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
जयपुर में भी मई 2008 में आईएम के रियाज भटकल व यासिन भटकल के इशारे पर आतंकियों ने सिलसिलेवार बम धमाके किए थे, जिसके आरोपियों की अब तक तलाश है।
एटीएस के अधिकारियों ने सभी जिला पुलिस अधीक्षक व रेंज आईजी को बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड, प्रमुख धार्मिक स्थल के आस-पास सुरक्षा बढ़ाने और संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के आदेश दिए हैं। रेलवे और बस स्टैंड पर हथियारों के साथ जवान तैनात करने के भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन